दुनियाभर में तबाही मचा रहा कोरोना वायरस अचानक से मिस्र के लिए मुसीबत बन गया है। यहां हर दिन नए पॉजिटिव केस मिलने का रिकॉर्ड टूट रहा है। पिछले कुछ दिनों में वायरस ने यहां सबसे तेज लोगों को शिकार बनाना शुरू किया है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लगी हैं। स्थानीय डॉक्टर्स ने वर्तमान हालात को डिजास्टर बताया है।
मिस्र में हर दिन टूट रहा रिकॉर्ड
शिन्हुुआ की रिपोर्ट मिडिलईस्ट और उत्तरी अफ्रीका कांटिनेंट को छूने वाला मिस्र देश इस समय कोरोना महामारी से बुरी तरह परेशान है। यहां पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 745 नए केस सामने आए हैं। यह एक दिन में मिले पॉजिटिव मामलों का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।
680 से ज्यादा लोगों की मौत
मिस्र के स्वाथ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ दिनों में यहां हर दिन नए मरीजों की संख्या बढ़ती जा रहे है। वर्तमान में मरीजों की संख्या बढ़कर 14229 पहुंच गई है। जबकि एक दिन में मरने वालों का सर्वाधिक आंकड़ा 21 रिकॉर्ड किया गया है। इस तरह मरने वालों की तादाद बढ़कर 680 पार कर गई है।
स्वास्थ्य उपकरणों की कमी से संकट
द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार बिगड़ते हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने देश में पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की अपील की है। डॉक्टर्स ने स्वास्थ्य मंत्रालय से पीपीई किट उपलब्ध कराने की मांग की है। किट नहीं होने से बड़े पैमाने पर एक स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ जा रहे हैं। इसके अलावा वेंटीलेटर्स समेत अन्य स्वास्थ्य उपकरणों की भी कमी है।
चीन ने मदद भेजी
स्वास्थ्य सेवाओं की लचर तैयारी के कारण मिस्र में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अमेरिका समेत अन्य देशों से मदद की अपील की है। चीन ने स्वास्थ्य उपकरणों से लैस तीन बैच मिस्र को दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार जिस तरह से पिछले दिनों में अचानक मामले बढ़े हैं उससे साफ है कि हालात और गंभीर होने वाले हैं।..NEXT
Read More:
कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग
कोरोना पेशेंट की मदद कर रही 9 साल की बच्ची को दुनिया भर से मिल रही शाबासी, जानिए कौन है वो
कभी न बंद होने वाला 250 साल पुराना कैफे बंद, विश्वयुुद्ध और गृहयुद्ध झेला पर कोरोना के आगे पस्त
लॉकडाउन में ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन नियमों को पढ़ें फिर सफर करें
अमेरिका ने बना ली कोरोना की दवा, जापान ने दी इस्तेमाल की मंजूरी
Read Comments