Menu
blogid : 316 postid : 1394058

फांसी पर लटकने से पहले ही मर गए 8 हत्यारे, मौत की वजह बनी ये बीमारी

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan24 Jul, 2020

 

 

हत्या, बलात्कार जैसे संगीन मामलों में सजा काट रहे 8 कुख्यात अपने अंजाम तक पहुंचने से पहले ही मौत का शिकार बन गए। इन सभी को अदालत से सजा सुनाई जा चुकी थी और जेल में बंद किया गया था। सभी अभियुक्त बारी बारी से अलग अलग दिनों में मौत का शिकार बने हैं। इनकी मौत से जेल में हड़कंप मच गया और बाकी कैदियों में दहशत फैल गई है।

 

 

 

 

कैली​फोर्निया की स्टेट जेल में हो रही हैं मौतें
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के कैलीफोर्निया की जेल में बद 8 कैदियों की बारी बारी से मौत हो गई है। इन सभी को अलग अलग संगीन मामलों में दोषी ठहराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक कई कैदियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जबकि कुछ फांसी की सजा हुई थी। इनमें से कई ने अपनी आधी सजा भी काट ली थी।

 

 

Image Courtesy : Daily Mail

 

 

कोरोना संक्रमित था 24 जुलाई को मरने वाला कैदी
रिपोर्ट के मुताबिक सैन क्वेंटिन स्टेट जेल में बंद 67 साल के जॉन बीम्स 24 जुलाई को मौत हो गई। जॉन 15 महीने की बच्ची के साथ अमानवीय बर्ताव के लिए सजा काट रहा था। जॉन कुछ सप्ताह पहले कोरोना वायरस की चपेट में आया था। उसकी कोरोना से मौत की जांच चल रही है। जबकि जेल प्रशासन मौत के अन्य कारणों पर नजर रखे हुए है।

 

 

Image Courtesy : CNN

 

 

 

जेल के दो तिहाई-कैदी कोरोना की चपेट में
जॉन बीम्स से पहले 7 खूंखार कैदियों की पिछले कुछ दिनों में ही मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक वे सभी कोरोना की चपेट में आ गए थे। जेल प्रशासन के मुताबिक जेल के दो तिहाई कैदी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना ने बहुत तेज गति से जेल में संक्रमण फैलाया है। इस वजह से अन्य कैदियों में दहशत फैल रही है।

 

 

Image Courtesy : Daily Mail

 

 

फांसी की सजा पाए कैदी की हुई थी पहली मौत
सैन क्वेंटिन स्टेट जेल में कोरोना से संबंधित मौत का पहला मामला जून में सामने आया था। जब हत्या के आरोप में फांसी की सजा पाने वाले 71 वर्षीय रिचर्ड ई स्टेटिली की 27 जून को मौत हो गई थी। स्टेटिली पर बलात्कार के बाद हत्या करने पर मौत की सजा सुनाई गई थी।

 

 

 

 

कोरोना से अब तक कुल 8 कैदी मरे
इसी तरह जेल में अलग अलग अपराधों की सजा काट रहे 6 और कैदियों की मौत हो चुकी है। अब तक जेल में बंद कुल 8 कैदियों की मौत हो चुकी है। ये सभी कोरोना की चपेट में आ गए थे और इनकी मौत की वजह कोरोना ही बताई जा रही है। हालांकि, जेल प्रशासन मौत की कोई और वजह पर भी जांच कर रहा है।..NEXT

 

 

 

 

Read More :

कहीं फेस मास्‍क ही न दे दे कोरोना वायरस, खरीदने और उसके इस्‍तेमाल से पहले जान लें ये बातें

देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति

भारत में 5 कंपनियां बना रहीं कोरोना वैक्सीन, एम्स के निदेशक ने बताया वैक्सीन आने का समय

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

यहां अस्पतालों से दूर भाग रहे कोरोना पेशेंट, खाली पड़े हैं कोरोना हॉस्पिटल्स के हजारों बेड

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh