Menu
blogid : 316 postid : 1393734

विकास दुबे पर 5 लाख हुआ इनाम, मजदूर बनकर पुलिस को गच्चा देने वाला था साथी, भाई इनकाउंटर में ढेर

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan8 Jul, 2020

 

कानपुर पुलिस के सीओ समेत 8 सिपाहियों की हत्या करने वाले विकास दुबे के भाई को पुलिस ने ढेर कर दिया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने विकास के एक और साथी को गिरफ्तार कर लिया है। वह पुलिस को गच्चा देने के लिए मजदूर होने का बहाना बनाने लगा, लेकिन उसकी चाल में नहीं आई।

 

 

उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार.

 

 

विकास का भाई अभय मारा गया
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि आज सुबह यानी 8 जुलाई को कानपुर मुठभेड़ का मुख्य आरोपी अमर दुबे एटीएफ और स्थानीय पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया। उन्होंने बताया कि अमर दुबे पर पर 50,000 का इनाम था। पुलिस लगातार कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपियों को ढूंढने में लगी है, हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

 

 

 

श्यामू पकड़ा गया तो बोला मैं मजदूर हूं
रिपोर्ट के मुताबिक चौबेपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद विकास दुबे के सहयोगी श्यामू वाजपेयी को आज गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात अपराधी श्यामू पर 25,000 रुपये का इनाम था। पकड़े जाने पर पुलिस को झांसा देने के लिए श्यामू ने मजदूर होने की बात कही। उसने कहा कि मैं घड़ी कंपनी में लेबर हूं। मैं वहां नहीं था जब बिकरु में विकास दुबे ने पुलिस टीम पर हमला किया था। उसने पुलिस को बताया कि वह उस वक्त अपने घर पर था।

 

 

 

विकास दुबे का साथी श्यामू वाजपेयी।

 

 

फरीदाबाद में दिखा विकास दुबे 
कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू निवासी कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर हत्या समेत दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। बीते गुरुवार-शुक्रवार की रात चौबेपुर पुलिस विकास दुबे के घर रेड डालने पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। इस गोलीकांड में सीओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। पुलिस ने मुठभेड़ में विकास के भाई और चाचा को मार गिराया था। जबकि, विकास दुबे मौके से फरार हो गया था। उसे फरीदाबाद के एक होटेल के रिशेप्सन पर देखा गया है। पुलिस ने फटेज जारी की हैं।

 

 

 

फरीदाबाद के होटेल में विकास दूबे।

 

 

विकास दुबे पर दूसरी बार बढ़ा इनाम
फरार चल रहे हत्यारोपी विकास दुबे की तलाश में पुलिस की कई टीमों रात दिन छापेमारी अभियान चला रही हैं। अब तक उसकी कोई सूचना नहीं मिलने पर प्रशासन ने विकास दुबे पर इनामी राशि दूसरी बढ़ाते हुए 5 लाख कर दी है। इससे पहले उस पर इनाम 2.5 लाख किया गया था, जबकि उससे पहले एक लाख रुपये का इनाम था।

 

 

 

 

विकास के घर से मिले अवैध हथियार, विस्फोटक
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कल बताया था कि हमें विकास दुबे के बारे में भी ये सूचना मिली थी कि वो अपने घर में हथियार छिपा के रखता है। पूरे घर को सर्च किया गया तो उसके घर से 2 किलो विस्फोटक पदार्थ, 6 तमंचे, 15 देशी बम और 25 कारतूस बरामद हुए हैं। जबकि, उसके घर में बंकर मिलने की बात भी पुलिस ने घटना के अगले दिन बता थी।

 

 

 

 

 

सस्पेंड हो चुके हैं रेड की सूचना लीक करने वाले सिपाही
कल्यानपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए विकास दुबे के साथी दयाशंकर ने बताया था कि पुलिस की रेड से पहले ही विकास को फोन आ गया था। इसके बाद विकास ने अपने असलहाधारी 30 गुर्गों को घर पर मुस्तैद कर दिया था। थाने से सूचना लीक होने के मामले में चौबेपुर थाने के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया था कि निलंबित तीनों पुलिसकर्मियों के अपराधी विकास दुबे से संबंध पाए गए हैं।..NEXT

 

 

 

 

 

Read More :

विकास दुबे का तगड़ा था ‘नेटवर्क’ पुलिस के पहुंचने से पहले ही पता चल गया था

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

ये हैं कोरोना प्रभावित टॉप 10 देश, जानिए भारत, पाकिस्तान और चीन किस पायदान पर

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh