Menu
blogid : 316 postid : 1389859

गुजरात के वडोदरा में बैन हुए गोलगप्पे, भारत की ये आम चीजें इन देशों में हैं बैन

भारत में कुछ स्नैक्स ऐसे हैं, जो ऑल टाइम फेवरेट माने जाते हैं। समोसा, जलेबी, कचौड़ी, भेलपुरी, रामलड्डू, टिक्की और गोलगप्पे। इनमें से बात करें गोलगप्पे की, तो ज्यादातर लोगों को यह स्नैक्स बहुत पसंद होता है।
लेकिन गुजरात के वडोदरा में रहने वाले लोग फिलहाल इस जायके को चख नहीं सकेंगे। दरअसल, यहां अस्थायी रूप से गोलगप्पे बैन कर दिए गए हैं।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal2 Aug, 2018

 

 

वडोदरा नगर निगम के ट्विटर हैंडल से हुए एक ट्वीट के मुताबिक ‘वडोदरा फूड डिपार्टमेंट ने 50 गोलगप्पे बनाए जाने वाली जगहों पर सरप्राइज चेकिंग की। 4000 किलो गोलगप्पे 3350 किलो आलू और चना और 1200 लीटर पानी-पूरी का पानी जब्त कर फेंका। शहर में दस्त और उल्टियों के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम ने फैसला लिया है कि इसकी बिक्री पर रोक लगाई जाए’ ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर की गई है।’

राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक़, जुलाई के महीने में वडोदरा में 120 लोगों को दस्त और उल्टी की शिकायत की बात सामने आई थी। इसके बाद प्रशासन ने ये कदम उठाया। हालांकि, गोलगप्पे पर अस्थायी रूप से बैन लगाया गया है।
इसी तरह भारत में इस्तेमाल होने वाली ऐसी कई चीजें हैं, जो दूसरे देशों में बैन है। आइए, डालते हैं एक नजर।

रेडबुल


भारत में रेडबुल पीते आपको कई लोग दिख जाएंगे लेकिन डेनमार्क, लिथुनिया और फ्रांस में इस ड्रिंक को बैन किया हुआ है।
बैन करने के पीछे कारण बताएं गए हैं इससे दिल की बीमारियां, तनाव, हाइपरटेंशन जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं।

डिस्परिन


सिरदर्द का ईलाज डिस्परिन गोली, भारत में ज्यादातर लोगों के लिए डिस्परिन आम गोली है लेकिन फ्रांस, बेल्जियम जैसे कई देशों में बैन है। इसे नशे के ड्रग के रूप में मानते हुए इस गोली की ब्रिकी पर रोक लगा दी गई है।

कीटनाशक

 

भारत में फसलों की पैदावर अच्छी करने के लिए कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां पर 60 से ज्यादा कीटनाशकों को बैन कर दिया गया है। जिनमें कई यूरोपीय देश शामिल हैं। जिसमें फ्रांस, रूस, स्पेन और स्वीडन जैसे देश शामिल हैं।

कच्चा दूध


भारत में कच्चे दूध से जुड़े हुए कई ब्यूटी टिप्स बताएं जाते हैं लेकिन सेहत के लिए दूध को उबालकर पीने को ही सुरक्षित माना जाता है। जबकि आपको यहां कच्चा दूध मिल जाएगा लेकिन दुनिया के कई देशों में कच्चा दूध बैन है। इसे सेहत के लिए अच्छा नहीं बताया गया। इन देशों में यूएस और कनाडा शामिल हैं।

समोसा


सोमालिया में समोसा बैन है, इसकी वजह बताई गई है कि समोसा ईसाई धर्म से जुड़ा हुआ खाना है, जिसे बढ़ावा नहीं देना चाहिए…Next

 

Read More:

1 जून से बदल गए हैं पार्सपोर्ट और आधार को लेकर ये नियन, जानें क्या हैं बड़े बदलाव

फेसबुक में सॉफ्टवेयर बग, 1 करोड़ 40 लाख यूजर्स के पर्सनल पोस्ट हुए पब्लिक

मोबाइल पर अब देखें आधार अपडेट हिस्ट्री, ऑनलाइन अपटेड की भी है सुविधा

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh