Menu
blogid : 316 postid : 1392350

भारत में कोरोना के खतरनाक आंकड़े, एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा मौतें

पूरे विश्व के लिए मुसीबत का कारण बना कोरोना वायरस अब भारत के लिए भी मुसीबत बनता जा रहा है। भारत में इस वायरस से एक दिन में होने वाली मौतों का रिकॉर्ड टूट गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में अब तक सर्वाधिक जान गई हैं।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan28 Apr, 2020

 

 

 

 

3 हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा
तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना महामारी को रोकने में स्वास्थ्य मंत्रालय को सफलता हासिल नहीं हो पा रही है। लगातार वायरस से ग्रसित मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। भारत में इस वायरस की चपेट में कुल 29435 लोग आ चुके हैं। इनको ठीक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें इलाज में जुटी हुई हैं।

 

 

 

एक दिन में सर्वाधिक मौतें
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले पिछले 24 घंटों में होने वाली मौतों का रिकॉर्ड टूट गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 62 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। अब तक कुल मौतों की संख्या 934 पहुंच चुकी है।

 

 

 

 

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित
आरोग्य सेतु के आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। यहां कुल 8590 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। जबकि 369 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मरीजों की संख्या दो हजार पार कर चुुकी है।

 

 

 

बड़ी संख्या में मरीज ठीक
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 29435 हो गई है। इसमें 21632 सक्रिय मामले हैं। जबकि 1543 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से ग्रस्त 6868 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है।

 

 

पूरे विश्व में 30 लाख के पार मरीज
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों की संख्या 30 लाख पार कर चुकी है। जबकि 211658 लाख हो चुकी है। सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी और यूके हैं। कोरोना महामारी के चलते पूरी ​दुनिया में लगभग हर घंटे एक मौत हो रही है।…NEXT

 

 

 

Read More:

अमेरिका ने बनाई कोरोना वायरस की वैक्‍सीन!

अस्‍पताल से भागे कोरोना वायरस मरीज

मालिक से कुत्‍ते में पहुंचा कोरोना वायरस, जांच के रिजल्‍ट से खलबली मची

कोरोना वायरस से बचने के ये 3 सबसे आसान तरीके

कोरोना वायरस : हेल्‍पलाइन नंबर पर तकलीफ बताइये तुरंत आएगी मेडिकल टीम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh