Menu
blogid : 316 postid : 1393360

चीन के खिलाफ हैदराबाद के 800 व्यापारियों ने लिया ऐसा प्रण कि आपको होगा गर्व

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan19 Jun, 2020

 

लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों की नापाक हरकत के बाद देशवासियों में गुस्सा भड़का हुआ है। हैदराबाद में व्यापारियों ने चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और चीन के उत्पाद नहीं बेचने का ऐलान किया।

 

 

 

 

चीन के नापाक इरादे
भारतीय सीमा पर जमीन हड़पने के चीन के नापाक इरादों को हर बार जाबांज भारतीय जवानों ने नाकाम किया है। बावजूद चीनी सैनिक सीमा पर अकसर भारतीय सैनिकों से विवाद करते रहते हैं। ताजा मामले में लद्दाख की गलवान घाटी में दोनों ओर के सैनिकों की खूनी झड़प हो गई। इसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए।

 

 

 

 

देशभर में चीन के खिलाफ प्रदर्शन
सैनिकों की शहादत के बाद से देश में चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन चल रहे हैं। इन प्रदर्शनों में चीन के मोबाइल एप, इलेक्ट्रिक सामान, चाइनीज फूट समेत अन्य वस्तुओं के बहिष्कार की अपील की जा रही है। सोशल मीडिया पर चीन के खिलाफ लोगों का जमकर गुस्सा निकल रहा है।

 

 

 

 

हैदराबाद के व्यापारियों ने किया चीनी उत्पाद का बहिष्कार
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में हो रहे प्रदर्शनों के बीच तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में मर्चेंट एसोसिएशन ने चीन के उत्पाद को कभी नहीं बेचने का ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक जनरल मर्चेंट एसोसिएशन ने चीन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

 

 

 

800 व्यापारियों का ऐलान— कभी नहीं बेचेंगे चीनी सामान
जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीराम व्यास ने कहा कि हम व्यापारियों ने यह फैसला लिया है ​कि अब भविष्य में यहां भारत में बनी वस्तुएं ही बेची जाएंगी। चीनी सामान का बहिष्कार करते हैं। यहां के करीब 800 व्यापारियों ने कहा कि अब हम चीन के उत्पाद नहीं बेचेंगे। भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे।..NEXT

 

 

 

 

Read More:

चाइनीज फूड के बहिष्कार की अपील, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने की प्रतिबंध की मांग

अफ्रीका महाद्वीप के 1.2 अरब लोगों पर कोरोना का खतरा, सभी 56 देशों में पहुंची महामारी!

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh