Menu
blogid : 316 postid : 1394424

इन देशों में कम होने के बाद फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन समेत नियमों में सख्ती बढ़ाई गई

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan14 Aug, 2020

 

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को परेशानी में डाल रखा है। कुछ देश ऐसे हैं जहां कोरोना के मामले एकदम कम हो गए थे और कई महीनों से नए केस भी नहीं मिले थे वहां अब फिर से संक्रमण बढ़ने लगा है। ऐसे में कई देशों ने लॉकडाउन बढ़ाने के साथ पब्लिक प्लेसेस को लेकर नियमों में फिर से सख्ती कर दी है।

 

 

Image courtesy : Al Zazeera

 

 

कोरोना फ्री घोषित हो चुके न्यूजीलैंड में दोबारा लॉकडाउन
कोरोना फ्री घोषित हो चुके न्यूजीलैंड में अचानक से फिर कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। न्यूजीलैंड में लगातार 100 दिन तक एक भी नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया था। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से यहां संक्रमण तेज हो गया है। पिछले 24 घंटे में 13 नए मामले दर्ज किए गए हैं। संक्रमण को देखते हुए न्यूजीलैंड के आकलैंड में 12 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

 

 

 

Image courtesy : Xinhua

 

 

चीन में घटने के बाद फिर बढ़ने लगे कोरोना के नए मरीज
कोरोना महामारी की शुरुआत चीन से हुई, तब यहां बड़े पैमाने पर संक्रमित मरीज मिल रहे थे। लेकिन, कुुछ महीनों बाद यहां कई दिनों तक सिर्फ इक्का दुक्का कोरोना के मामले ही दर्ज किए गए थे। लेकिन, पिछले कुछ दिनों में यहां पर तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ते देखे गए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां पर 30 नए केस दर्ज किए गए हैं। चीन के कुछ इलाकों में अभी भी नियमों में सख्ती जारी है।

 

 

Image courtesy : Xinhua

 

 

कोरोना फ्री हो चुके वियतनाम में में दूसरी लहर शुरू
वियतनाम उन देशों में है जिसने खुद को कोरोना फ्री बता दिया था ओर लॉकडाउन में ढील दे दी थी। काफी दिनों तक कोरोना संक्रमण में कमी दर्ज की गई, लेकिन पिछले करीब 10 दिनों से यहां हर रोज नए पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे 18 नए केस दर्ज किए जा चुके हैं। यहां फिर से लॉकडाउन नियमों में सख्ती कर दी गई है। इसके अलावा हॉटस्पॉट इलाकों को बंद कर दिया गया है।

 

 

Image courtesy : Al Zazeera

 

 

भूटान में 5 महीने बाद लागू हुआ लॉकडाउन
कोरोना महामारी की शुरुआत से ही भूटान में इसका संक्रमण ज्यादा नहीं देखा गया। इसी वजह से यहां लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन पिछले कुछ दिनों में यहां कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने पर 5 महीने बाद पहली बार नेशनल लॉकडाउन लागू किया गया है। भूटान में पहला कोरोना का केस 6 मार्च को दर्ज किया गया था। भूटान सबसे कम कोरोना प्रभावित देशों में आता है। यहां अब तक कुल 128 कोरोना केस दर्ज किए गए हैं।

 

 

 

 

स्पेन, फ्रांस और फिलीपींस में फिर से नियम सख्त हुए
बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए स्पेन ने नियमों में सख्ती कर दी है। स्पेन ने अब तक खुले रहे नाइटक्लब पर बैन लगा दिया है। इसके अलावा पब्लिक प्लेस में स्मोकिंग पर भी पाबंदी है। बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। इसी तरह तेजी से कोरोना मामले बढ़ने पर फिलीपींस ने स्कूलों को खोलने की समयसीमा अक्टूबर तक बढ़ा दी है। जबकि, ब्राजील से आयात होने वाले चिकेन पर रोक लगा दी है। इसी तरह फ्रांस ने पेरिस शहर को रेड जोन घोषित करते हुए नियमों को सख्त कर दिया है।..NEXT

 

 

 

Read More :

6 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के अंतिम चरण में पहुंची, पहली वैक्सीन आने में बचा अब थोड़ा समय

कोरोना वैक्सीन बनने से पहले ही डोज खरीदने की होड़, इस देश ने 6 करोड़ खुराक का सौदा किया

8 दिन में रिकॉर्ड 3 फीसदी बढ़ा कोरोना रिकवरी रेट, मृत्युदर घटकर नीचे आई

कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज

देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh