Menu
blogid : 316 postid : 1393812

भारत के नक्शेकदम पर दुनिया के ये देश, कोरोना को लेकर अपना रहे खास स्ट्रेटजी

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan13 Jul, 2020

दुनियाभर में कोरोना महामारी से निपटने के लिए हर रोज नए उपाय खोजे जा रहे हैं। भारत में लगातार संक्रमितों की संख्या को देखते कई राज्यों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अब दुनियाभर के बाकी देश भी यही प्रक्रिया अपना रहे हैं, ​बल्कि कई ने स्कूल बाजार खोल दिए थे उन्हें भी बंद कर रहे हैं।

 

 

 

 

भारत में लॉकडाउन भी छूट भी
भारत में एक जून से लॉकडाउन के नियमों में ढील के साथ घरेलू सामान समेत जरूरी वस्तुएं बेचने वाले बाजारों को खोल दिया गया। लेकिन, कोरोना केसों की बढ़ती संख्या के बाद फिर से कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। कई प्रदेशों ने शनिवार और रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन का आदेश दिया है। जबकि, भारत ने स्कूल, मॉल्स पहले से ही बंद रखे हैं और मास्क लगाना अनिवार्य कर रखा है।

 

 

 

दक्षिण अफ्रीका ने सख्त किए नियम
भारत की तरह ही दक्षिण अफ्रीका ने भी कोरोना के मद्देनजर 15 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा ने पब्लिक प्लेस में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है और दफ्तरों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। यहां तक शराबबंदी भी कर दी गई है। अफ्रीका महाद्वीप के 54 देशों में दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर है। यहां हर रोज 13 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं।

 

 

 

 

श्रीलंका ने दोबारा बंद कराए स्कूल
श्रीलंका सरकार ने बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन में दी गई ढील को मात्र एक सप्ताह में हटा लिया है। सरकार ने सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए हैं, जबकि सप्ताहभर पहले ही उन्हें खोलने की मंजूरी दी गई थी। भारत के पड़ोसी देशों की तुलना में श्रीलंका में सबसे कम कोरोना संक्रमित हैं। यहां अब तक मात्र 2,617 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं।

 

 

 

 

 

कजाखस्तान में भी दोबारा सख्त हुए नियम
कोरोना महामारी के खतरे को भांपते हुए खाड़ी देश कजाखस्तान ने दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन की सीमा बढ़ा दी है। देश के राष्ट्रपति कासीम जोमार्ट टोकायेव ने जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। उन्होंने जॉब गवां चुके लोगों के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट का ऐलान किया है। कजाखस्तान में अब तक कुल 59,899 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

 

 

 

 

 

इन देशों ने दोबारा लागू किया लॉकडाउन
दोबारा लॉकडाउन समेत कोरोना से लोगों को बचाने के लिए नियमों में सख्ती करने वालों देशों में चीन, जर्मनी, ईरान, सउदी अरब, दक्षिण कोरिया और लेबनान देश शामिल हैं। चीन को छोड़कर इन सभी देशों में लगातार कोरोना के मामले रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ते जा रहे हैं।..NEXT

 

 

 

 

 

Read More :

यहां अस्पतालों से दूर भाग रहे कोरोना पेशेंट, खाली पड़े हैं कोरोना हॉस्पिटल्स के हजारों बेड

कोरोना को लिटिल फ्लू बताने वाले बोलसोनारो संक्रमित, इस देश में बेकाबू होता जा रहा कोरोना

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh