Menu
blogid : 316 postid : 1393687

दुनिया के टॉप 3 कोरोना पीड़ित देशों में भारत भी शामिल, 24 घंटे में 24 हजार नए मरीज मिले

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan6 Jul, 2020

 

दुनियाभर में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस ने भारत में भी अपनी जड़ें मजबूत कर ली हैं। पिछले 24 घंटों में मिले नए पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर भारत टॉप 3 कोरोना पीड़ित देशों की सूची में शामिल हो गया है। भारत ने कोरोना संक्रमितों के मामले में रूस को पीछे छोड़ दिया है।

 

 

 

 

 

सप्ताह भर से हर दिन 20 हजार से ज्यादा केस मिले
पिछले करीब एक सप्ताह से देश में हर दिन 20 हजार से ज्यादा नए के सामने आ रहे हैं। हर दिन संक्रमितों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जा रही है। इस बीच भारत कोरोना से सबसे प्रभावित देशों की सूची में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। अब पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,451,03 के पार पहुंच गई है।

 

 

 

 

24 घंटे में 24 हजार के पार हुए नए मरीज
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 24,248 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 24 घंटे में 425 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। भारत में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,97,413 के पार पहुंच गई है। जबकि, अब तक 19,693 लोग कोरोना की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

 

 

 

 

 

सवा चार लाख कोरोना संक्रमिकत ठीक
भारत में कोरोना मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा ठीक स्थिति है। अब तक देश में कुल 4,24,433 लोग ठीक हो चुके हैं। इनको अस्पतालों से डिस्चार्ज कर घर भेजा जा चुका है। अब 2,53,287 सक्रिय मरीज हैं, जिनका अलग अलग अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

ये हैं कोरोना पीड़ित टॉप देश
कोरोना मरीजों की संख्या के मामले में अमेरिका 2,888,729 मरीजों की संख्या के साथ पहले स्थान पर है, जबकि ब्राजील 1,603,055 संक्रमितों की संख्या के साथ दूसरे स्थान पर है। 680,283 मरीजों की संख्या के साथ रूस इस सूची में तीसरे से चौथे स्थान खिसक गया है। टॉप कोरोना देशों में मौतों के मामले में रूस सबसे कम मौतों के साथ ठीक स्थिति में है।..NEXT

 

 

 

 

 

Read More :

विकास दुबे का तगड़ा था ‘नेटवर्क’ पुलिस के पहुंचने से पहले ही पता चल गया था

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

ये हैं कोरोना प्रभावित टॉप 10 देश, जानिए भारत, पाकिस्तान और चीन किस पायदान पर

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh