Menu
blogid : 316 postid : 1394282

कोरोना मरीजों ने फिर नया रिकॉर्ड बनाया, 24 घंटे में सर्वाधिक नए केस मिले, सबसे ज्यादा ठीक भी हुए

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan7 Aug, 2020

 

 

पूरी दुनिया के साथ ही भारत भी कोरोना महामारी से लगातार जंग लड़ रहा है। मरीजों को ठीक करने में तो लगातार कामयाबी हासिल हो रही है, लेकिन नए लोगों को संक्रमण से बचाने में सफलता कम मिल रही है। यही वजह है कि पिछले 24 घंटे में मिले नए मरीजों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ कोरोना संक्रमित कभी नहीं मिले हैं।

 

 

Image Courtesy : AFP

 

 

 

अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में एक दिन में अब तक के सर्वाधिक नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की गई है। पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 62,538 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यह नए कोरोना संक्रमितों की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। लगातार तेजी से बढ़ते कोरोना मरीजों ने चिकित्सा विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है।

 

Image Courtesy : AFP

 

 

एक दिन में रिकॉर्ड मरीज ठीक
ताजा आंकड़ों के अनुसार एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक 49769 मरीजों को ठीक करने में कामयाबी हासिल हुई है। यह एक दिन में ठीक हाने वाले कोरोना मरीजों की अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

 

 

Image Courtesy : AFP

 

 

देश के 20 लाख लोग संक्रमित
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 20 लाख को पार करते हुए 20,27,075 पर पहुंच गई है। इसमें से 6,07,384 कोरोना के सक्रिय मामले हैं, जिनका देश के अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि, 13,78,106 मरीजों को पूरी तरह ठीक किया जा चुका है।

 

 

 

 

41 हजार लोगों की कोरोना से मौत
जिस तरह कोरोना से लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है उसी तरह मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 889 संक्रमितों की मौत हुई है। मरने वालों की यह संख्या पिछले 15 दिनों में सर्वाधिक संख्या है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 40 हजार पार करते हुए 41,585 पर पहुंच गई है।

 

 

 

 

टेस्टिंग बढ़ने से जान बचाने में मिल रही मदद
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक 6 अगस्त की रिपोर्ट के मुताबिक 5,74,783 कोरोना सैंपल को टेस्ट किया गया। इसमें से 62 हजार सैंपल पॉजिटिव आए हैं। वहीं, अब तक देशभर में 2.27 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। तेजी से बढ़ती टेस्टिंग से संक्रमण पता करने में आसानी हो रही है, जिसका फायदा मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा देकर जान बचाने में हो रहा है।..NEXT

 

 

 

Read More :

8 दिन में रिकॉर्ड 3 फीसदी बढ़ा कोरोना रिकवरी रेट, मृत्युदर घटकर नीचे आई

कोरोना के इलाज में कारगर नई दवा को मंजूरी मिली, बिक्री शुरू हुई जानिए दवा की कीमत

फाइनल स्टेज पर पहुंची कोरोना की दो वैक्सीन, दुनियाभर में 23 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल फेज में

कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज

देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh