Menu
blogid : 316 postid : 1393884

दुनियाभर में सबसे कम कोरोना मृत्यु दर भारत की, एक दिन में 20 हजार मरीज ठीक, रिकवरी रेट में आया उछाल

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan16 Jul, 2020

 

दुनियाभर के साथ ही कोरोना महामारी ने भारत में भी लोगों के लिए मुश्किलें पैदा की हैं। कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच राहत भरी खबर यह है कि भारत में कोरोना मृत्युदर विश्व के सभी देशों से कम है। 24 घंटे के अंदर 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों को ठीक किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि रिकवरी रेट में उछाल आया है।

 

 

 

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा दुनियाभर से भारत की स्थिति ठीक
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 24 घंटे में आए नए कोरोना मामलों की संख्या जारी की है। इसके मुताबिक अब तक की एक दिन की सर्वाधिक 32,695 पार हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक इतनी बड़ी संख्या में आज से पहले कभी कोरोना के नए मामले नहीं मिले हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि केस जरूर बढ़ रहे हैं, लेकिन हम मृत्युदर और रिकवरी के मामले में दुनिया भर के तमाम देशों से आगे हैं।

 

 

 

 

 

 

विश्वभर में भारत की मृत्युदर सबसे कम
एएनआई के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना मामलों को लेकर बात करते हुए कहा कि भारत का डबलिंग रेट लगभग 21 दिन हो गया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे यहां कोरोना वायरस से मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम 2.57 प्रतिशत है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत रिकवरी रेट बढ़ रहा है और यह अब 63.25 प्रतिशत पहुंच गया है।

 

 

 

 

 

24 घंटे में रिकॉर्ड 20 हजार मरीज ठीक, रिकवरी रेट उछला
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर रिकवर होने वाले कोरोना मरीजों ने रिकॉर्ड बना दिया है। एक दिन में 20783 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। भारत में लगातार मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ रहा है। पिछले दस दिनों में कोरोना का रिकवरी रेट 3.25 फीसदी बढ़ा है। 3 जुलाई को रिकवरी रेट 60 फीसदी के करीब था। अब यह 63.25 पर जा पहुंचा है।

 

 

 

 

6 लाख ठीक हुए और 24 हजार ने दम तोड़ा
भारत में अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 9,68,876 के पार पहुंच गई है। इनमें से 6,12,815 कोरोना संक्रमितों को पूरी तरह ठीक करने में कामयाबी हासिल हुई है। जबकि, 3,31,146 कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है और उनके भी जल्द ठीक होने की संभावना है। देश में कोरोना की वजह से अब तक कुल 24,915 लोग मर चुके हैं। वहीं, अमेरिका में 140,150, और ब्राजील में 75,523 लोगों की मौत हो चुकी है।..NEXT

 

 

 

Read More :

 

जख्मी नशेड़ियों से भरे हॉस्पिटल्स, कोरोना मरीजों को नहीं मिल रहे बेड, शराबबंदी के आदेश

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

यहां अस्पतालों से दूर भाग रहे कोरोना पेशेंट, खाली पड़े हैं कोरोना हॉस्पिटल्स के हजारों बेड

कोरोना को लिटिल फ्लू बताने वाले बोलसोनारो संक्रमित, इस देश में बेकाबू होता जा रहा कोरोना

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh