Menu
blogid : 316 postid : 1394570

विश्व में भारत की कोरोना मृत्युदर इस नंबर पर पहुंची, सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस सूची में तीसरा स्थान

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan24 Aug, 2020

 

 

Image Courtesy : Xinhua

 

 

 

कोरोना महामारी ने जिस तरह पूरी दुनिया में तबाही फैलाई है उसी तरह भारत में भी संक्रमण खतरनाक रूप लेता जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव मामलों की ताजा टॉप टेन सूची में भारत टॉप 3 पोजीशन पर है। देश में लगभग 10 दिनों से हर दिन 60 हजार के आसपास नए मरीज मिल रहे हैं।

 

 

 

Image Courtesy : Xinhua

 

 

दुनियाभर में 2 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनियाभर में कोरोना महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या 2 करोड़ पार करते हुए अब 23,342,798 हो गई है। सबसे ज्यादा कोरोन पॉजिटिव केस वालें देशों की टॉप टेन सूची जारी की गई है। इस सूची में टॉप 3 पोजीशन पर अमेरिका, ब्राजील और भारत हैं।

 

 

Image Courtesy : Xinhua

 

 

 

सबसे ज्यादा मौत वाले देशों में भार चौथे नंबर पर
कोरोना वायरस की चपेट में आकर दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 8 लाख से पार करते हुए अब 812,537 हो गई है। कोरोना के कारण सर्वाधिक मौत वाले देशों की टॉप 5 सूची में अमेरिका पहले नंबर पर है। जबकि, दूसरे पर ब्राजील, तीसरे पर मेक्सिको और चौथे स्थान पर भारत है।

 

 

Graph Courtesy : MIB

 

 

दुनियाभर में सबसे कम डेथ रेट भारत का
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक 57,542 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर के देशों की आबादी की तुलना में भारत की मृत्युदर सबसे कम हैं। रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मृत्युदर 1.86 फीसदी है। जबकि, बाकी देशों की मृत्युदर इससे ज्यादा है।

 

 

 

 

 

 

भारत में 24 घंटे में कोरोना का ये है हाल
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 61,408 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। जबकि, 57,468 मरीजों की रिकवरी हुई है और 836 लोगों की मौत हो गई। देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 31,06,349 हो गई है। इसमें से 23,38,036 ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की कुल संख्या 57,542 है।..NEXT

 

 

 

Read More :

आक्सीजन सपोर्ट पर हैं 2.62 फीसदी कोरोना मरीज, जानिए कितने पेशेंट आईसीयू में और कितने वेंटीलेटर पर

कोरोना वैक्सीन बनने से पहले ही डोज खरीदने की होड़, इस देश ने 6 करोड़ खुराक का सौदा किया

8 दिन में रिकॉर्ड 3 फीसदी बढ़ा कोरोना रिकवरी रेट, मृत्युदर घटकर नीचे आई

कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh