Menu
blogid : 316 postid : 1394610

कोरोना से मरने वालों में सबसे ज्यादा पुरुष, 2.70 फीसदी मरीज ऑक्सीजन के सहारे, देखें स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan25 Aug, 2020

 

 

देश में कोरोना महामारी लगातार लोगों को अपना शिकार बना रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण में आकर देश भर में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में पुरुषों की संख्या सबसे ज्यादा है, जबकि महिलाएं कम वायरस का शिकार बनी हैं। 8 हजार से ज्यादा मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और हर पल वह मौत से लड़ रहे हैं।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

मरीजों की संख्या में गिरावट
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि पिछले 24 घंटों में एक्टिव मामलों में 6423 की गिरावट दर्ज हुई है। देश में अब सिर्फ 7,04,348 सक्रिय मरीज बचे हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

1.92 फीसदी मरीज ICU में मौत से लड़ रहे
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि कुल एक्टिव मामलों में से कुल 2.70 प्रतिशत मामले ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि एक्टिव मामलों में से 1.92 प्रतिशत मरीज ही ICU में हैं और 0.29 प्रतिशत वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। एक्टिव मरीजों में करीब 8 हजार से ज्यादा ऐसे मरीज हैं जिनकी जिंदगी को हर पल खतरा बरकरार है।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

मरने वालों में सबसे ज्यादा बुजुर्ग
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि देश में अभी तक कोरोना से कुल 58,390 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मरने वालों में पुरुष हैं। उन्होंने बताया कि 69 फीसदी पुरुष और 31 फीसदी महलाओं की कोरोना से मौत हुई है। मरने वालों में 36 फीसदी ऐसे मरीज थे जिनकी उम्र 45-60 के बीच में थी और 51 फीसदी 60 साल पार कर चुके बुजुर्ग थे।

 

 

 

 

रिकवरी रेट 75 फीसदी के पार पहुंचा
रिपोर्ट के अनुसार देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 31,67,324 से पार हो गई है। इसमें से 24,04,585 को रिकवर किया जा चुका है। राजेश भूषण ने बताया कि भारत में कोरोना रिकवरी दर अब 75% से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि आज देश में रिकवर मामले सक्रिय मामलों की तुलना में 3.4 गुना अधिक हैं।..NEXT

 

 

 

Read More :

जुकाम-खांसी का रामबाण इलाज है शहद, रिसर्च में खुलासा दवा से ज्यादा है असरदार

आक्सीजन सपोर्ट पर हैं 2.62 फीसदी कोरोना मरीज, जानिए कितने पेशेंट आईसीयू में और कितने वेंटीलेटर पर

8 दिन में रिकॉर्ड 3 फीसदी बढ़ा कोरोना रिकवरी रेट, मृत्युदर घटकर नीचे आई

कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh