Menu
blogid : 316 postid : 1393822

कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 63.2 फीसदी हुआ, संक्रमितों की संख्या 9 लाख के पार, देखिए लेटेस्ट अपडेट

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan14 Jul, 2020

 

 

भारत में लगातार बढ़ रही कोरोना महामारी को रोकने के लगातार प्रयास चल रहे हैं, लेकिन नए संक्रमित मामलों में कमी नहीं आ रही है। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 9 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में भी रिकॉर्ड संख्या में नए संक्रमित मिले हैं। इस बीच कोरोना का रिकवरी रेट भी बढ़ा है।

 

 

 

 

 

रोज सर्वाधिक नए केस के मामले में भारत तीसरे स्थान पर
पिछले कई दिनों से हर दिन 25 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 28,498 नए मामले सामने आए हैं। ​कल यह संख्या करीब 300 तक ज्यादा थी। रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना सबसे ज्यादा मरीजों की पुष्टि के मामले में विश्व सूची में भारत तीसरे स्थान पर है।

 

 

 

23 हजार लोगों को लील गया कोरोना
रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना मरीजों के साथ ही मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 553 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। पिछले कई दिनों से रोजाना मरने वालों की संख्या 500 के पार चल रही है। अब तक पूरे देश में कुल 23,727 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

 

5.71 लाख कोरोना संक्रमित ठीक हुए
ताजा मामलों को मिलाकर देश में अब पॉजिटिव मामलों की संख्या 9,06,752 के पार पहुंच गई है। इसमें से 3,11,565 ऐसे मरीज हैं, जिनका अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि, चिकित्सकों के लगातार प्रयास के चलते अब तक देशभर के 5,71,460 कोरोना संक्रमितों को पूरी तरह ठीक किया जा चुका है।

 

 

 

 

 

10 दिन में बढ़ा 3 फीसदी रिकवरी रेट
देश में पिछले 24 घंटे में 17989 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले दस दिनों में कोरोना का रिकवरी रेट 3.2 फीसदी बढ़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब कोरोना रिकवरी रेट 63.2 फीसदी है, जबकि, 3 जुलाई को यह 60 फीसदी के करीब था।..NEXT

 

 

 

 

 

Read More :

यहां अस्पतालों से दूर भाग रहे कोरोना पेशेंट, खाली पड़े हैं कोरोना हॉस्पिटल्स के हजारों बेड

कोरोना को लिटिल फ्लू बताने वाले बोलसोनारो संक्रमित, इस देश में बेकाबू होता जा रहा कोरोना

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh