Menu
blogid : 316 postid : 1394265

8 दिन में रिकॉर्ड 3 फीसदी बढ़ा कोरोना रिकवरी रेट, मृत्युदर घटकर नीचे आई, ये है ताजा अपडेट

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan6 Aug, 2020

 

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच रिकवरी रेट में जबरदस्त बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सिर्फ 8 दिन में ही 3 फीसदी रिकवरी रेट बढ़ा है। जबकि, मृत्युदर में ​भी गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे में रिकॉर्ड 46 हजार से ज्यादा मरीज रिकवर हुए हैं।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

 

10 राज्यों में 82 फीसदी कोरोना मरीज
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार भारत के 82 फीसदी सक्रिय कोरोना मरीज केवल 10 राज्यों में हैं। WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशकों के साथ वर्चुअल बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि लॉकडाउन के पहले देश में कोरोना मामलों की वृद्धि दर करीब 36% थी। आज ये 2.83% है।

 

 

Image courtesy : AP

 

 

कोरोना रिकवरी रेट में जबरदस्त उछाल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में कोरोना का रिकवरी रेट दिन-प्रतिदिन बेहतर हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस समय कोरोना रिकवरी रेट 67.61 प्रतिशत है। 28 जुलाई को रिकवरी रेट 64.23% था। 8 दिन में जबरदस्त तरीके से 3 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है।

 

 

Image courtesy : AP

 

 

 

मृत्युदर में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज
रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मृत्युदर में भारी गिरावट देखी गई है जो कि अच्छा संकेत हैं। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार वर्तमान में देश में कोरोना की मृत्य दर 2.07 प्रतिशत है। जबकि, 28 जुलाई को आई रिपोर्ट में मृत्यु दर 3.4% थी। 8 दिन के अंदर मृत्युदर में करीब 1 फीसदी की गिरावर्ट दर्ज की गई है।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

24 घंटे में रिकॉर्ड 46 हजार मरीज ठीक हुए
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 46112 कोरोना मरीजों को ठीक करने में कामयाबी हासिल हुई है। सर्वाधिक 8729 मरीज आंध्र प्रदेश में ठीक हुए हैं। देश में अब तक कुल 13.28 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमितों को रिकवर किया जा चुका है।

 

 

 

 

19.64 लाख लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में
पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के 56,282 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 19,64,537 हो गई है। इनमें से 5,95,501 सक्रिय मामले हैं जिनका उपचार चल रहा है। जबकि, एक दिन में 904 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब तक देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 40,699 के पार पहुंच गई है।..NEXT

 

 

 

Read More :

कोरोना के इलाज में कारगर नई दवा को मंजूरी मिली, बिक्री शुरू हुई जानिए दवा की कीमत

फाइनल स्टेज पर पहुंची कोरोना की दो वैक्सीन, दुनियाभर में 23 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल फेज में

कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज, WHO ने कहा- इसे हल्के में न लें

देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh