Menu
blogid : 316 postid : 1394067

कोरोना टेस्टिंग में आईसीएमआर का नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में अब तक का सर्वाधिक टेस्ट आंकड़ा छुआ

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan27 Jul, 2020

 

 

कोरोना वायरस के संक्रमण की तत्काल पहचान के लिए आईसीएमआर ने सैंपल टेस्टिंग में नया रिकॉर्ड कायम किया है। पिछले 24 में रिकॉर्ड सैंपल टेस्ट किए गए हैं। यह संख्या अब तक की सर्वाधिक टेस्ट की संख्या है। वहीं, 24 घंटे में कोरोना के नए पॉजिटिव मामलों ने फिर से नया रिकॉर्ड बना ​दिया है।

 

 

 

Image Courtesy : REUTERS

 

 

24 घंटे में रिकॉर्ड 49 हजार से ज्यादा नए केस
एएनआई ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया है कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 49,931 मामले दर्ज किए गए हैं। यह संख्या अब तक की एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। पिछले कई दिनों से 40 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं।

 

 

Image Courtesy : ANI

 

 

देशभर में 32 कोरोना मरीजों की मौत
कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही हर दिन मरने वालोें की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के मुताबिक 708 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। अब तक देश में कुल 32,771 से ज्यादा लोग कोरोना के कारण अपनी जान गवां चुके हैं। प्रतिदिन बढ़ते मौत के मामलों ने चिंता जरूर बढ़ाई लेकिन वैश्विक स्तर पर भारत की मृत्युदर सबसे कम बताई गई है।

 

 

 

 

 

14 लाख मरीजों में 9 लाख ठीक हुए
ताजा आंकड़ों को​ मिलाकर देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 14,35,453 हो गई है। इसमें से 9,17,568 कोरोना संक्रमित पूरी तरह ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि, 4,85,114 संक्रमित मरीजों का अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

 

 

 

 

 

एक दिन में रिकॉर्ड 5 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कोरोना सैंपल टेस्ट करने का नया रिकॉर्ड बन गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 26 जुलाई को रिकॉर्ड 5,15,472 सैंपलों का टेस्ट किया गया। यह एक दिन में टेस्ट की सर्वाधिक संख्या है। अब तक देश में कुल 1,68,06,803 कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें से 14,35,453 टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव निकला है।..NEXT

 

 

 

Read More :

फांसी पर लटकने से पहले ही मर गए 8 हत्यारे, मौत की वजह बनी ये बीमारी

कहीं फेस मास्‍क ही न दे दे कोरोना वायरस, खरीदने और उसके इस्‍तेमाल से पहले जान लें ये बातें

देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति

भारत में 5 कंपनियां बना रहीं कोरोना वैक्सीन, एम्स के निदेशक ने बताया वैक्सीन आने का समय

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh