Menu
blogid : 316 postid : 1394182

3.81 लाख कोरोना टेस्ट में करीब 53 हजार पॉजिटिव, 24 घंटे में रिकॉर्ड 40 हजार मरीज ठीक, ताजा अपडेट

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan3 Aug, 2020

 

देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में फिर से 50 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। पिछले कई दिनों से रोजाना 50 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए जा रहे हैं। देश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है।

 

 

Image Courtesy : Reuters

 

 

हर दिन 50 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज
कोरोना महामारी देश में अपने पैर लगातार पसारती जा रही है। यही वजह है कि हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या भी नया आंकड़ा छू रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में 52,972 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में कुछ ही देशों में मरीज सामने आए हैं।

 

 

Image Courtesy : Reuters

 

 

18 लाख के पार हुई संक्रमितों की संख्या
आंकड़ों के तहत पिछले करीब एक सप्ताह से हर दिन 50 हजार से ज्यादा नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। पिछले 24 घंटे के आंकड़े मिलाकर कोरोना संक्रमितों ने 18 लाख का आंकड़ा पार कर गया है। अब देश में कुल कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 18,03,696 हो गई है।

 

 

 

Image Courtesy : Reuters

 

 

कोरोना से 38 हजार संक्रमितों की मौत
जिस तरह से कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ रही है, उसी तरह कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में देश के 771 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। देश भर में अब तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 38,135 हो गई है।

 

 

 

 

24 घंटे में रिकॉर्ड 40 हजार मरीज ठीक
पिछले 24 घंटे में जहां 50 हजार नए कोरोना मरीज मिले हैं, वहीं, इनते ही घंटों में 40 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। अलग अलग अस्पतालों में भर्ती 40574 कोरोना संक्रमितों को ठीक करने में कामयाबी हासिल हुई है। देश में अब तक 1186203 मरीजों को ठीक किया जा चुका है। हालांकि, 579357 सक्रिय मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

 

 

 

 

दो करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट पूरा
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,81,027 सैंपलों का टेस्ट किया गया है। यह संख्या पिछले कुछ दिनों की संख्या की तुलना में कम है। क्योंकि 24 घंटे में ICMR ने 5.50 लाख से ज्यादा टेस्ट किए हैं। देश भर में अब तक 2,02,02,858 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।..NEXT

 

 

 

Read More :

कोरोना के इलाज में कारगर नई दवा को मंजूरी मिली, बिक्री शुरू हुई जानिए दवा की कीमत

फाइनल स्टेज पर पहुंची कोरोना की दो वैक्सीन, दुनियाभर में 23 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल फेज में

फांसी पर लटकने से पहले ही मर गए 8 हत्यारे, मौत की वजह बनी ये बीमारी

देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh