Menu
blogid : 316 postid : 1394562

कोरोना टेस्टिंग में 3.5 करोड़ का आंकड़ा पार, कितने नए केस मिले और कितने ठीक हुए, जानें सबकुछ

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan23 Aug, 2020

 

 

Image courtesy : AP

 

 

देश में कोरोना संक्रमण को थामने की दिशा में लोगों के सैंपल टेस्टिंग की गति उच्च स्तर पर पहुंच गई है। एक दिन में सर्वाधिक 10 लाख कोरोना टेस्टिंग का रिकॉर्ड बन चुका है। जबकि, अब तक देशभर के साढ़े तीन करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है, जिनमें से करीब साढ़े तीस लाख रिजल्ट पॉजिटिव आए हैं। टेस्टिंग लैब की संख्या में भी जबर्दस्त बढ़ोत्तरी हुई है।

 

 

Image courtesy : AP

 

 

पॉजिटिव केस ​की संख्या साढ़े तीस लाख के करीब पहुंची
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 69,239 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 30,44,941 हो गई है। भारत सर्वाधिक कोरोना मामलों की तुलना में विश्व का तीसरा देश है। देश में हर दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं। लेकिन, रिकवर होने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

 

 

Image courtesy : AP

 

 

ठीक होने वालों का आंकड़ा 23 लाख के नजदीक
ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 57,989 कोरोना मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। जबकि, अब तक पूरे देश में 22,80,567 कोरोना संक्रमितों को पूरी तरह ठीक कर ​उनके घर भेजा जा चुका है। इस तरह देश में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 7,07,668 बची है। इन सभी मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

 

मरने वालों की संख्या 56 हजार के पार
पिछले 24 घंटे में कोरोना से जूझ रहे 912 लोगों की मौत हो गई है। देशभर में अब तक 56,706 लोगों कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। मरने वाले मरीजों की संख्या की तुलना में भारत अमेरिका, ब्राजील और मेक्सिको के बाद चौथे स्थान पर है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि भारत की मृत्युदर दुनिया में सबसे कम है।

 

 

 

 

 

 

कोरोना टेस्ट लैब्स की संख्या रिकॉर्ड 1515 हुई
देश में कोरोना टेस्टिंग लैब्स की संख्या बढ़कर 1515 हो चुकी है। जबकि, मार्च में सिर्फ 160 लैब्स थीं। ज्यादा लैब्स से टेस्टिंग ने गति पकड़ी है। इसी का नतीजा है कि एक दिन में रिकॉर्ड 10 लाख लोगों का टेस्ट किया जा सका है। पिछले 24 घंटे में 8,01,147 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। जबकि, अब तक देशभर में 3,52,92,220 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है।..NEXT

 

 

 

Read More :

आक्सीजन सपोर्ट पर हैं 2.62 फीसदी कोरोना मरीज, जानिए कितने पेशेंट आईसीयू में और कितने वेंटीलेटर पर

कोरोना वैक्सीन बनने से पहले ही डोज खरीदने की होड़, इस देश ने 6 करोड़ खुराक का सौदा किया

8 दिन में रिकॉर्ड 3 फीसदी बढ़ा कोरोना रिकवरी रेट, मृत्युदर घटकर नीचे आई

कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh