Menu
blogid : 316 postid : 1392576

24 घंटे में देश के 1200 से ज्यादा मरीज ठीक पर नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला

भारत में कोरोना महामारी लगातार अपने पैर पसारती जा रही है। हर रोज मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। लेकिन, इस बीच चिकित्सकों की मेहनत भी काम आ रही है और बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीजों को ठीक किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में ठीक हुए कोरोना मरीजों का आंकड़ा सुखद है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan8 May, 2020

 

 

 

एशियाई देशों में कोरोना प्रकोप
पूरी दुनिया के में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस ने कई मुल्कों को बुरी तरह प्रभावित किया है। एशियाई देशों के ज्यादातर मुल्क इस वायरस की चपेट में हैं। भारत में भी लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने के आंकड़े दर्ज किए जा रहे हैं। कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाए जाने से संक्रमित व्यक्ति पहचानने में मदद मिल रही है।

 

 

 

24 घंटे में ठीक हुए मरीज
आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना मरीजों को ठीक करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक चिकित्सकों ने पिछले 24 घंटे में 1273 मरीजों को ठीक कर लिया है और डिस्चार्ज किया जा चुका है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 16540 हो गई है।

 

 

 

 

कुछ घंटों में मरीजों की संख्या उछली
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या में भी काफी उछाल आया है। जांच में 3390 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पिछले 3 दिनों में लगभग इतनी ही संख्या में हर रोज कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं। वर्तमान में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 50 हजार का आंकड़ा पार करते हुए 56342 पर पहुंच गई है।

 

 

नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला
तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौतों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 103 कोरोना मरीज अपनी जान गवां चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले दिनों से अधिक है। अब भारत में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1886 हो गई है।..NEXT

 

 

 

Read More:

दुनिया के ताकतवर देश में अचानक बढ़े 10 हजार से मरीज, एक के बाद एक मरे 300 से ज्यादा लोग

भारत ने मरीज ठीक करने में बनाया रिकॉर्ड! 24 घंटे में बचाए इतने मरीज

देश के इन 5 राज्यों में एक भी कोरोना मरीज नहीं, जानिए सबसे ज्यादा मरीज कहां

कोरोना से हो रही लगातार मौतों के बीच ये आंकड़े आपको सुकून देंगे

पाकिस्तान में कोरोना से मरने वालों का रिकॉर्ड टूटा, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा जिंदगियां तबाह

कोरोना महामारी से तबाह हो रहा दुनिया का सबसे ताकतवर देश, इन 4 देशों में सबसे ज्यादा हुई मौतें

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh