Menu
blogid : 316 postid : 1394601

एक दिन में सर्वाधिक मरीज ठीक होने रिकॉर्ड टूटा, जितने नए मरीज मिले उससे ज्यादा रिकवर हुए

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan25 Aug, 2020

 

 

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के साथ कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ठीक करने में बड़े पैमाने पर कामयाबी हासिल हो रही है। पिछले 24 घंटे में जितने नए कोरोना मरीज मिले हैं उससे ज्यादा को चिकित्सकों ने ठीक कर दिया है। इसके साथ ही एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की सर्वाधिक संख्या से नया रिकॉर्ड भी बन गया है।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

कोरोना टेस्टिंग से रिकवरी में मिल रही मदद
भारत में कोरोना वायरस को थामने के लिए बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग चल रही है। अब तक 3,68,27,520 लोगों का टेस्ट हो चुका है। टेस्टिंग से संक्रमित व्यक्ति की तत्काल पहचान कर उसे चिकित्सा सुविधा देने में मदद मिल रही है। इसके नतीजे में वायरस संक्रमित व्यक्ति के इम्यून सिस्टम को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाता है और उसे रिकवर करने में सफलता मिल जाती है।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

एक दिन में मरीजों की रिकवरी का नया रिकॉर्ड बना
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले एक दिन में सर्वाधिक कोरोना रिकवरी का नया रिकॉर्ड बन गया है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 66,500 कोरोना संक्रमित मरीजों को पूरी तरह ठीक कर उनके घर भेजा जा चुका है। एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। भारत का रिकवरी रेट अब 75 फीसदी के पार पहुंच गया है।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

दूसरी बार जितने मरीज मिले उससे ज्यादा ठीक हुए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 60,975 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, इससे ज्यादा 66,500 मरीजों को रिकवर किया गया है। यह दूसरी बार है जब नए केस से ज्यादा रिकवरी केस की संख्या अधिक रही है। 18 अगस्त की रिपोर्ट के अनुसार 55,079 नए मरीज मिले थे और इससे ज्यादा 57,937 को ठीक किया गया था।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

8 हजार ऐसे मरीज जिनकी जान को हर पल खतरा
देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 31,67,324 से पार हो गई है। इसमें से 24,04,585 को पूरी तरह रिकवर किया जा चुका है। जबकि, 7,04,348 सक्रिय मरीज हैं जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 8,944 ऐसे मरीज हैं जो क्रिटिकल कंडीशन में हैं और आक्सीजन सपोर्ट पर मौत से लड़ रहे हैं।

 

 

 

 

दुनियाभर में सबसे कम डेथ रेट
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना महामारी से पिछल 24 घंटे में 848 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, अब तक देशभर में 58,390 लोग कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत मरने वालों की संख्या के हिसाब से दुनिया का चौथा देश है। जबकि, डेथ रेट के हिसाब से दुनिया का सबसे ठीक स्थिति वाला देश है। भारत की मृत्युदर विश्व में सबसे कम है।..NEXT

 

 

 

Read More :

जुकाम-खांसी का रामबाण इलाज है शहद, रिसर्च में खुलासा दवा से ज्यादा है असरदार

आक्सीजन सपोर्ट पर हैं 2.62 फीसदी कोरोना मरीज, जानिए कितने पेशेंट आईसीयू में और कितने वेंटीलेटर पर

8 दिन में रिकॉर्ड 3 फीसदी बढ़ा कोरोना रिकवरी रेट, मृत्युदर घटकर नीचे आई

कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh