Menu
blogid : 316 postid : 1394330

कुछ घंटों में घट गए करीब 10 हजार कोरोना मरीज, रिकवर होने वालों की संख्या बढ़ी, ये हैं ताजा आंकड़े

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan11 Aug, 2020

 

देश में कोरोना महामारी को थामने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। इन प्रयासों के नतीजे में कोरोना मरीजों की संख्या गिरावट दर्ज की गई है। एक दिन के अंदर करीब 10 हजार संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। जबकि, कोरोना टेस्टिंग में जबरदस्त बढ़ोत्तरी की गई है। ऐसे में मरीजों की घटी हुई संख्या को अच्छा संकेत माना जा रहा है।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

 

कोरोना टेस्टिंग में पॉजिटिव रिजल्ट घटा
नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि के लिए सैंपल टेस्ट किए जाते हैं। मतलब जितने ज्यादा सैंपल टेस्ट होंगे उतने ज्यादा पॉजिटिव या निगेटिव रिजल्ट सामने आएंगे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के ताजा आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक टेस्टिंग में कम पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

 

 

Image courtesy : AP

 

 

24 घंटे में करीब 10 हजार मरीज कम दर्ज हुए
ICMR के मुताबिक 10 अगस्त को देश के 6,98,290 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें से करीब 53 हजार केस पॉजिटिव आए। 9 अगस्त को 4,77,023 सैंपल टेस्ट हुए थे, जिसमें करीब 62 हजार पॉजिटिव केस सामने आए थे। दोनों दिन के आंकड़ों की तुलना में 10 अगस्त को करीब 10 हजार पॉजिटिव केस कम दर्ज किए गए हैं।

 

 

 

 

2.52 करोड़ लोगों का हो चुका है कोरोना टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 10 अगस्त तक देशभर में कोरोना वायरस के लिए कुल 2,52,81,848 टेस्ट किए गए। इसके रिजल्ट में 22,68,676 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। यानी देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 22.68 लाख के पार पहुंच गई है।

 

 

 

 

देश में अभी हैं 6.68 लाख कोरोना मरीज
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 53,601 नए केस दर्ज किए गए हैं। जबकि, 871 मौतें हुईं। देश में अब मरने वालों की संख्या 45,257 हो गई है। जबकि 15,83,490 मरीजों को पूरी तरह ठीक ​किया जा चुका है। देश में 6,68,929 अभी भी सक्रिय मामले हैं, जिनका अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।..NEXT

 

 

 

Read More :

6 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के अंतिम चरण में पहुंची, पहली वैक्सीन आने में बचा अब थोड़ा समय

कोरोना वैक्सीन बनने से पहले ही डोज खरीदने की होड़, इस देश ने 6 करोड़ खुराक का सौदा किया

8 दिन में रिकॉर्ड 3 फीसदी बढ़ा कोरोना रिकवरी रेट, मृत्युदर घटकर नीचे आई

कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज

देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh