Menu
blogid : 316 postid : 1392453

Covid-19: भारत की मृत्यु दर दुनिया भर में सबसे कम, बदतर स्थिति में जा रहे ये 6 देश

Covid-19 Mortality Rate India: दुनिया भर के तमाम मुल्क कोरोना वायरस से बुरी तरह परेशान हैं। वायरस ने पूरी दुनिया में ढाई लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। कोरोना से होने वाली मृत्युदर दुनियाभर में सबसे कम भारत की है। जबकि, अमेरिका समेत चुनिंदा ताकतवर देश सबसे ज्यादा वायरस का शिकार बन रहे हैं।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan4 May, 2020

 

 

 

 

विशेषज्ञों ने अमेरिका को चेताया
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते प्रसार से चिकित्सा विज्ञानियों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। सबसे ज्यादा बदतर हालात में अमेरिका है। मिन्नेसोता यूनिवर्सिटी के रिसर्च सेंटर के महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर माइक ओस्टरहोम ने रिसर्च में दावा किया है कि कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका और भी बुरी स्थिति की ओर जाने वाला है।

 

 

 

सबसे खराब हाल में अमेरिका
worldometers के आंकड़ों के अनुसार इस समय दुनियाभर में 3579307 लाख कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। जबकि 248445 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर अमेरिका के नागरिक हैं। आंकड़े बताते हैं कि अकेले अमेरिका में 1188,421 लाख मरीजों की संख्या पार कर चुकी है। जबकि 68602 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

 

 

 

 

इन देशों में सबसे ज्यादा मौतें
कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा मौत होने वाले देशों में अमेरिका नंबर वन है। उसके बाद स्पेन के 25264 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में 28884, यूके में 28446, फ्रांस में 24895 और जर्मनी में 6866 लोग कोरोना के कारण मर चुके हैं। इस लिस्ट में भारत का 15वें स्थान पर है।

 

 

 

 

भारत की मृत्युदर सबसे कम
एएनआई के अनुुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया है कि दुनिया भर के तमाम देशों की तुलना में भारत की मृत्युदर सबसे कम है। उन्होंने मृत्युदर 3.2 फीसदी बताया, जो दुनियाभर में सबसे कम है। आरोग्य सेतु एप के आंकड़ों के अनुसार भारत में इस समय मरीजों की संख्या 42533 पहुंच चुकी है। जबकि मरने वाली संख्या 1373 पहुंच गई है।…NEXT

 

 

 

Read More:

देश के इन 5 राज्यों में एक भी कोरोना मरीज नहीं, जानिए सबसे ज्यादा मरीज कहां

कोरोना से हो रही लगातार मौतों के बीच ये आंकड़े आपको सुकून देंगे

कोरोना की चपेट में आए फुटबॉल विश्व कप के एंबेस्डर, ग्रेट फुटबॉलर के लिए दुनियाभर से हो रहीं दुआएं

पाकिस्तान में कोरोना से मरने वालों का रिकॉर्ड टूटा, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा जिंदगियां तबाह

कोरोना महामारी से तबाह हो रहा दुनिया का सबसे ताकतवर देश, इन 4 देशों में सबसे ज्यादा हुई मौतें

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh