Menu
blogid : 316 postid : 1393101

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

पूरी दुनिया कोरोना महामारी का शिकार है। कई देशों में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि वहां हर मिनट एक नया मरीज मिल रहा है और मर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील, इक्वाडोर समेत कई ऐसे देश हैं जहां सड़कों और गलियों से लोगों के शव बरामद हुए हैं। यहीं नहीं शवों को दफनाने की जगह कम पड़ने पर एक साथ 5 शवों को भी दफनाया गया है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan2 Jun, 2020

 

 

 

 

 

भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी से बुरी तरह जूझ रहे 150 देशों को उबारने में भारत ने सहायता की है। ये सभी देश महामारी से लड़ने के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य संसाधनों की कमी झेल रहे थे। इन देशों में बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया था। भारत की मदद से ये देश कोरोना को हराने में जुटे हैं।

 

 

 

पड़ोसी देशों समेत कई अफ्रीकी मुल्क भी लिस्ट में
एएनआई के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए बताया कि भारत ने 150 देशों को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए मदद भेजी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 150 देशों की सूची में पड़ोसी देश बांग्लादेश समेत अफ्रीका रीजन के कई मुल्क शामिल हैं।

 

 

 

 

अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरण भेजे
भारत ने इन 150 देशों में फेस मास्क, ग्लव्स, जांच किट, सैनेटाइजर समेत कई तरह अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरण भेजे हैं। ​मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत की मदद से इन देशों ने कोरोना महामारी से अपने लोगों को बचाने में बड़ी सफलता भी हासिल की है।

 

 

 

 

पीएम मोदी ने की घोषणा
एएनआई के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना के संकट में जब किसी देश के लिए दूसरे की मदद करना मुश्किल हो रहा था। हर कोई अपने को संभालने में लगा था, ऐसे संकट के समय में भारत ने 150 से अधिक देशों को मेडिकल सप्लाई भेजकर उनके लिए मानवीय मदद का काम किया है।..NEXT

 

 

 

Read More:

कोरोना पीड़ित देशों में ब्राजील दूसरे नंबर पर, जानिए भारत और पाकिस्तान किस नंबर पर

एक कब्र में दफनाए जा रहे कई शव, इस देश के लिए काल बना कोरोना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh