Menu
blogid : 316 postid : 1393378

24 घंटों में 1.89 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट, 14 हजार से ज्यादा लोग पॉजिटिव निकले, ये हैं ताजा आंकड़े

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan20 Jun, 2020

पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। भारत में भी हर दिन कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 14 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, एक दिन में करीब दो लाख सैंपल टेस्ट करने का आंकड़ा भी छू लिया गया है।

 

 

 

 

 

कोरोना सैंपल टेस्टिंग का लक्ष्य बढ़ा
भारत में कोरोना महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए सैंपल टेस्टिंग की गति बढ़ा दी गई है। टेस्टिंग से कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने से उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे दूसरे लोगों के संक्रमित होने का खतरा कम होगा। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने ज्यादा से ज्यादा सैंपल टेस्ट करने का लक्ष्य बनाया है।

 

 

 

900 से ज्यादा लैब में हो रही कोरोना टेस्टिंग
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 900 से ज्यादा लैबोट्रीज के माध्यम से कोरोना संक्रमण को रोकने का काम किया जा रहा है। इन लैब्स के जरिए लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं। ICMR के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में कुल 189869 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। जबकि 19 जून तक देशभर में कुल 6616496 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

 

 

 

 

 

24 घंटे में 1.89 लाख टेस्ट में 14 हजार केस मिले
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार एक दिन में अब तक के सर्वाधिक कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 14516 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इन संक्रमित मामलों की पुष्टि 1.89 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट करने के बाद हुई है।

 

 

All Pics Credit : Xinhua News Twitter

 

 

अब तक 12 हजार लोगों की कोरोना से मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रोजाना कोरोना से मरने वालों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देशभर में 375 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। पूरे देश में अब तक कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 12948 पहुंच गई है। लगातार बढ़ते मामलों ने चिकित्सा विज्ञानियों की चिंता बढ़ा दी है।

 

 

 

 

 

समय पर इलाज मिलने से दो लाख संक्रमित मरीज ठीक
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक ताजा आंकड़ों को मिलाकर भारत में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या अब 395048 लाख के पार हो गई है। इसमें से 168269 लाख सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 213831 लाख संक्रमित मरीजों को समय पर उपचार मिलने से ठीक करने सफलता​ मिली है।..NEXT

 

 

 

 

Read More:

चाइनीज फूड के बहिष्कार की अपील, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने की प्रतिबंध की मांग

अफ्रीका महाद्वीप के 1.2 अरब लोगों पर कोरोना का खतरा, सभी 56 देशों में पहुंची महामारी!

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh