Menu
blogid : 316 postid : 1394398

72 घंटे में रिकॉर्ड 1.76 लाख कोरोना संक्रमित मिले, 24 घंटे में नए मरीजों की संख्या से सभी रिकॉर्ड ध्वस्त

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan13 Aug, 2020

 

 

देश में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। संक्रमण तेजी से बढ़ने के कारण हर दिन नए मरीज नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। पिछले 72 घंटों में अब तक सर्वाधिक मरीज मिले हैं। जबकि, पिछले 24 घंटे में मिली संख्या ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 लाख के करीब पहुंच गई है।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

3 दिन में रिकॉर्डतोड़ मरीज मिले
कोरोना महामारी देश में अपने पैर लगातार पसारती जा रही है। यही वजह है कि हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या भी नया आंकड़ा छू रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सिर्फ 3 दिन यानी 10, 11 और 12 अगस्त को रिकॉर्ड 1,76,628 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिलने का यह एक रिकॉर्ड है।

 

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

24 घंटे में सर्वाधिक 67 हजार केस मिले
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 66,999 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में कुछ ही देशों में मरीज अब तक सामने आए हैं। एक दिन में मरीज मिलने के मामले में भारत से आगे अमेरिका और ब्राजील हैं। इन दोनों देशों में 24 घंटे में रिकार्ड 75 हजार तक केस दर्ज किए गए हैं।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

24 लाख के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या
आंकड़ों के तहत पिछले करीब एक सप्ताह से हर दिन 50 हजार से ज्यादा नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। पिछले 24 घंटे के आंकड़े मिलाकर कोरोना संक्रमितों ने 23 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। अब देश में कुल कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 23,96,638 हो गई है। अगले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 24 लाख के पार पहुंच जाएंगे।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

मरने वालों की संख्या 50 हजार के नजदीक पहुंची
देश में जिस तरह कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ रही है, उसी तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश के 942 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। देश भर में अब तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 47,033 हो गई है। तेजी से बढ़ती मौतों को लेकर चिकित्सा विशेषज्ञों ने चिंता जताई है और मरीजों को खानपान के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है।

 

 

 

 

24 घंटे में रिकॉर्ड 56 हजार मरीज ठीक
पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 56383 कोरोना मरीजों को ठीक करने में कामयाबी हासिल की है। एक दिन में ठीक होने वालों की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। पिछले कई दिनों से चिकित्सक हर रोज 50 हजार से ज्यादा लोगों की जान बचाने में कामयाब हो रहे हैं। देश में अब तक 16,95,982 कोरोना संक्रमित मरीज वायरस को हराकर पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं। हालांकि, अब भी 6,53,622 कोरोना संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

 

 

 

 

एक दिन में रिकॉर्ड कोरोना टेस्ट हुए
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में रिकॉर्ड 8,30,391 कोरोना सैंपल का टेस्ट किया गया है। यह अब तक एक दिन में होने वाले टेस्ट की सर्वाधिक संख्या है। 12 अगस्त तक देशभर में कुल 2,68,45,688 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। इनमें से 23,96,638 रिजल्ट पॉजिटिव पाए गए हैं।..NEXT

 

 

 

Read More :

6 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के अंतिम चरण में पहुंची, पहली वैक्सीन आने में बचा अब थोड़ा समय

कोरोना वैक्सीन बनने से पहले ही डोज खरीदने की होड़, इस देश ने 6 करोड़ खुराक का सौदा किया

8 दिन में रिकॉर्ड 3 फीसदी बढ़ा कोरोना रिकवरी रेट, मृत्युदर घटकर नीचे आई

कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज

देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh