Menu
blogid : 316 postid : 1393050

भारत में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, एक दिन में नए मरीज मिलने की संख्या टॉप पर पहुंची

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan29 May, 2020

भारत में कोरोना वायरस अब पहले से और तेज पैर पसार रहा है। हर दिन संक्रमितों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में इतने ज्यादा नए मरीज मिले हैं कि पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। नए मरीज मिलने की सर्वाधिक संख्या पिछले 24 घंटे में दर्ज की गई है।

 

 

 

 

चिंता में आए स्वास्थ्य विशेषज्ञ
एएनआई ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया है कि भारत में एक दिन में मिलने वाले नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों का रिकॉर्ड टूट गया है। 24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए हैं। लगातार बढ़ते नए मरीजों ने ​स्वास्थ्य विशेषज्ञों को चिंता में डाल दिया है।

 

 

 

अब तक सारे रिकॉर्ड ध्वस्त
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सबसे ज़्यादा मामले 7466 मामले सामने आए हैं। इतनी तादाद में पहले कभी नए मरीज नहीं मिले हैं। यह पहली बार है जब नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 हजार के पार पहुंची है।

 

 

 

 

मौत की संख्या भी नहीं रुक रही
रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना मरीजों की मौत के आंकड़े भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश में अब तक 4706 लोग कोरोना के कारण दम तोड़ चुके हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 175 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। 28 मई को सर्वाधिक 194 मौतें दर्ज की गई थीं।

 

 

 

1.65 लाख पार हो गए मरीज
देश में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 165799 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। इसमें से 89987 कोरोना मरीजों का देश के अलग अलग शहरों में उपचार चल रहा है। जबकि चिकित्सकों ने अब तक 71105 मरीजों को पूरी तरह ठीक करने में कामयाबी हासिल की है।..NEXT

 

 

 

Read More:

कोरोना पीड़ित देशों में ब्राजील दूसरे नंबर पर, जानिए भारत और पाकिस्तान किस नंबर पर

एक कब्र में दफनाए जा रहे कई शव, इस देश के लिए काल बना कोरोना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh