Menu
blogid : 316 postid : 1392806

कोरोना मरीजों का रिकॉर्ड टूटा, एक दिन में सर्वाधिक पॉजिटिव केस

देश में कोरोना महामारी का प्रसार थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह वायरस हर दिन नए लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। 24 घंटे में ​पॉजिटिव केस मिलने का रिकॉर्ड टूट गया है। 5 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य मंत्रालय और चिकित्साधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan18 May, 2020

 

 

 

 

 

24 घंटे में पॉजिटिव केस मिलने का रिकॉर्ड टूटा
देश में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या के बीच पिछले 24 घंटे में पॉजिटिव केस मिलने का रिकॉर्ड टूट गया है। एक दिन में अब तक के सर्वाधिक कोरोना मामले सामने आने से साफ हो गया है कि इसे हलके में लेना मुसीबत को दावत देने के बराबर है।

 

 

 

5 हजार से ज्यादा नए केस मिले
एएनआई ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने का रिकॉर्ड टूट गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में रिकॉर्ड 5242 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक का एक दिन में सर्वाधिक आंकड़ा है।

 

 

 

मरीजों की संख्या 1 लाख के करीब
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 96,169 हो गई है। जितनी तेजी से वायरस ने पैर पसारने शुरू किए हैं उससे आंकड़ा 1 लाख पार होने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है। वर्तमान में 56316 सक्रिय मामले हैं, जिनका अलग अलग शहरों के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

 

 

 

3 हजार से ज्यादा की मौत
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक चिकित्सकों के प्रयास से 36824 कोरोना संक्रमित लोगों को पूरी तरह ठीक किया जा चुका है। कोरोना से अब तक 3029 लोगों की जान जा चुकी है। तमाम प्रयासों के बावजूद संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

 

 

 

 

दुनियाभर में 3 लाख से ज्यादा लोग मरे
दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या 4818025 पार कर गई है। इनमें से 316925 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, अलग अलग देशों के 1863870 मरीजों को ठीक करने में कामयाबी हासिल हुई है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली हैं।..NEXT

 

 

 

Read More:

कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग

कोरोना पेशेंट की मदद कर रही 9 साल की बच्ची को दुनिया भर से मिल रही शाबासी, जानिए कौन है वो

कभी न बंद होने वाला 250 साल पुराना कैफे बंद, विश्वयुुद्ध और गृहयुद्ध झेला पर कोरोना के आगे पस्त

लॉकडाउन में ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन नियमों को पढ़ें फिर सफर करें

अमेरिका ने बना ली कोरोना की दवा, जापान ने दी इस्तेमाल की मंजूरी

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh