Menu
blogid : 316 postid : 1392863

कोरोना मरीज मिलने के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, कुछ घंटों में ही नए केस की लाइन लगी

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan20 May, 2020

पूरी दुनिया के साथ ही भारत भी कोरोना महामारी से जूझ रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद मरीजों के घटने का क्रम शुरू होने की बजाय बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटों में मिले नए मरीजों ने फिर से रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक के सर्वाधिक मरीज मिलने और मौत होने पर स्वास्थ्य विशेषाज्ञों ने चिंता जताई है।

 

 

 

 

नए मरीज मिलने का रिकॉर्ड
एएनआई ने स्वास्थ्य मंत्रायल के हवाले से बताया है कि पिछले 24 घंटे में नए मरीज मिलने का अब तक का रिकॉर्ड टूट गया है। यह दूसरी बार है जब एक दिन में 5 हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, अब तक एक दिन में होने वाली मौतों के आंकड़े भी सबसे ज्यादा पाए गए हैं।

 

 

 

मरने वालों का भी रिकॉर्ड
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 5611 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यह अब तक एक दिन में होने वाली सबसे बड़ी बढ़त है। जबकि, एक दिन में 140 मरीज भी जान गवां चुके हैं। मौतें के मामले में एक दिन में यह भी अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।

 

 

 

 

3 हजार से ज्यादा अब तक मर चुके
देश में अब कोरोना वायरस के कुल 106750 मामले हैं। इसमें से 61149 सक्रिय मामले हैं और उनका देश के अलग अलग इलाकों के अस्पतालों में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक होने वाली कुल मौतों की संख्या 3303 हो गई है।

 

 

 

 

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें
देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। महाराष्ट्र में 37136 संक्रमित मरीज हैं जबकि 1325 की मौत हो चुकी है। गुजरात में 12140 मरीज हैं, जबकि 719 की मौत हो चुकी है। इसी तरह दिल्ली में 10554 कोरोना संक्रमित मरीज हैं और 168 अपनी जान गवां चुके हैं।..NEXT

 

 

 

Read More:

कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग

कोरोना पेशेंट की मदद कर रही 9 साल की बच्ची को दुनिया भर से मिल रही शाबासी, जानिए कौन है वो

कभी न बंद होने वाला 250 साल पुराना कैफे बंद, विश्वयुुद्ध और गृहयुद्ध झेला पर कोरोना के आगे पस्त

लॉकडाउन में ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन नियमों को पढ़ें फिर सफर करें

अमेरिका ने बना ली कोरोना की दवा, जापान ने दी इस्तेमाल की मंजूरी

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh