Menu
blogid : 316 postid : 1394306

कोरोना रिकवरी का नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में 54 हजार ठीक हुए और 62 हजार नए मरीज मिले

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan10 Aug, 2020

 

देश में कोरोना महामारी के प्रतिदिन नए रिकॉर्ड कायम हो रहे हैं। कभी नए मरीजों के मिलने का रिकॉर्ड टूटता है तो कभी ठीक होने वालों का। पिछले 24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक मरीजों को ठीक करने में कामयाबी हासिल है। अब तक देश में 15 कोरोना संक्रमितों को ठीक किया जा चुका है।

 

 

 

Image courtesy : AFP

 

 

 

62 हजार नए केस मिले, 22 लाख लोग संक्रमित
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 62,064 कोरोना के नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 10 दिनों में हर दिन 50 हजार से ज्यादा नए केस आ रहे हैं और अब इसकी संख्या 60 हजार के पार पहुंच गई है। ताजा आंकड़ों को मिलाकर अब देश में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 22,15,075 हो गई है।

 

 

 

Image courtesy : AFP

 

 

10 दिनों में मरने वालों की संख्या बढ़ी पर मृत्युदर घटी
कोरोना संक्रकितों के बढ़ने के साथ ही मरने वालों की संख्या भी बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में 1,007 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। यह पिछले 10 में मरने वालों की संख्या सर्वाधिक संख्या है। अब तक देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 44,386 हो चुकी है। हालांकि, मृत्युदर में गिरावर्ट दर्ज की गई है और यह अब पहले से घटकर 2 फीसदी पर आ चुका है।

 

 

 

 

एक दिन में रिकॉर्ड 54 हजार लोग ठीक
राहत की बात ये है कि जिस तरह कोरोना के नए मामले मिल रहे हैं उसी तरह ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा जा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक कोरोना मरीजों को ठीक किया गया है। आंकड़ों के अनुसार यह संख्या 54,859 है। अब तक किसी भी दिन इतनी बड़ी संख्या में मरीज ठीक नहीं हुए हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से हर दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

 

 

 

 

2.45 करोड़ लोगों का हो चुका है कोरोना टेस्ट
ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक ठीक होने वाल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,35,744 पहुंच गई है। इस तरह देश में अब कोरोना के सक्रिय मामले 6,15,945 हैं। इन सभी मरीजों का इलाज अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक पिछले 24 घंटे मेकं 4,77,023 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में 2,45,83,558 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है।..NEXT

 

 

 

Read More :

कोरोना वैक्सीन बनने से पहले ही डोज खरीदने की होड़, इस देश ने 6 करोड़ खुराक का सौदा किया

8 दिन में रिकॉर्ड 3 फीसदी बढ़ा कोरोना रिकवरी रेट, मृत्युदर घटकर नीचे आई

कोरोना के इलाज में कारगर नई दवा को मंजूरी मिली, बिक्री शुरू हुई जानिए दवा की कीमत

कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज

देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh