Menu
blogid : 316 postid : 1392757

24 घंटे में 100 लोगों की मौत, हर दिन बढ़ रहे 3 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, जानिए ताजा आंकड़े

देश में कोरोना वायरस लगातार लोगों को संक्रमित कर रहा है। मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे के आंकड़े काफी डरावने हैं। देश में एक दिन में ही 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। देश में मरीजों की संख्या हर दिन 3 हजार से ज्यादा बढ़ रही है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan15 May, 2020

 

 

 

 

हर दिन 3 हजार से ज्यादा नए मरीज
तमाम प्रयासों के बवाजूद कोरोना वायरस का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि हर दिन 3 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सप्ताह भर पहले तक पॉजिटिव केस मिलने की संख्या काफी कम थी।

 

 

 

80 हजार से ज्यादा हुए मरीज
समाचार एजेंसी एएनआई ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर जारी आंकड़े शेयर किए हैं। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 3967 नए केस सामने आए हैं। इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिलने से कुल कोरोना मरीजों की संख्या 81970 हो गई है।

 

 

 

 

24 घंटे में 100 लोगों की मौत्
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश के 100 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया है। एक दिन में अब तक हुई मौतों में यह संख्या सर्वाधिक बताई जा रही है। देश में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 2649 पहुंच चुका है।

 

 

 

27 हजार से ज्यादा मरीज ठीक
इस बीच चिकित्सकों की मदद से मरीजों को बचाने की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अब तक 27920 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को पूरी तरह ठीक कर घर भेजा जा चुका है। देश में अब कुल 51401 कोरोना वायरस के सक्रिए मरीज बचे हैं, जिनका उपचार अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है।

 

 

 

 

ये राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित
देश के सबसे प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। यहांं 27524 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। जबकि, 1019 लोगों की मौत हो चुुकी है। तमिलनाडु और गुजरात में क्रमशा 9—9 हजार से ज्यादा मरीज हैं। दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।..NEXT

 

 

 

Read More:

कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग

कोरोना पेशेंट की मदद कर रही 9 साल की बच्ची को दुनिया भर से मिल रही शाबासी, जानिए कौन है वो

कभी न बंद होने वाला 250 साल पुराना कैफे बंद, विश्वयुुद्ध और गृहयुद्ध झेला पर कोरोना के आगे पस्त

लॉकडाउन में ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन नियमों को पढ़ें फिर सफर करें

अमेरिका ने बना ली कोरोना की दवा, जापान ने दी इस्तेमाल की मंजूरी

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh