Menu
blogid : 316 postid : 1393093

कोरोना प्रभावित देशों में भारत सातवें नंबर पर, मरने वालों की संख्या 5598 पार पहुंची

कोरोना वायरस ने दुनियाभर के तमाम देशों को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। भारत भी इस महामारी से जूझ रहा है। पिछले कुछ दिनों में देश में सर्वाधिक मामले देखने को मिले हैं। इनमें मौतों की संख्या भी पहले से कहीं अधिक हो गई है। इस वजह से भारत कोरोना प्रभावित देशों की सूची में 11वें स्थान से सीधे 7वें स्थान पर पहुंच गया है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan2 Jun, 2020

 

 

 

 

हर दिन 8 हजार नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले ​तीन दिनों से लगातार देश में 8 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजि​टिव नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, रोजाना मरने वालों की संख्या भी 200 से पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों में भी नए मरीजों की संख्या 8 हजार से ज्यादा है।

 

 

 

48 घंटों में बढ़े 16 हजार मरीज
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में मिले नए मरीजों की संख्या 8171 हजार है। पिछले 48 घंटों के आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि नए मरीजों की संख्या 16563 हजार पार कर गई है। नए मरीजों के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की वर्तमान संख्या 198706 लाख पहुंच गई है।

 

 

 

 

5 हजार से ज्यादा की मौत
रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में मरने वालों की संख्या 204 है। 48 घंटों में मरने वालों की संख्या देखें तो यह आंकड़ा 434 पहुंच जाता है। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा देखा जा रहा है। देश में कोरोना से मरने वालों की वर्तमान संख्या 5598 हजार पार कर गई है।

 

 

 

भारत हो सकता है कोरोना का अगला गढ़
देश के चिकित्सकों की बदौलत 95526 हजार कोरोना पॉजिटिव मरीजों को बचाने में भी कामयाबी हासिल हुई है। जबकि, 97581 हजार कोरोना महामारी के सक्रिय मरीज हैं जिनका इलाज देश के अलग अलग शहरों में चल रहा है। जिस तेजी से कोरोना महामारी ने देश में पैर पसारने शुरू किए हैं उससे आशंका है कि कोरोना का अगला घर भारत न बन जाए।

 

 

 

 

सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में 7वां स्थान
लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या के कारण भारत कोरोना प्रभावित देशों की सूची में 7वें स्थान पर पहुंच गया है। यानी भारत दुनिया का 7वां सर्वाधिक कोरोना प्रभावित देश बन गया है। worldometers के आंकड़ों और टैली के अनुसार सर्वाधिक मरीजों और मौतों के साथ अमेरिका एक नंबर पर है। उसके बाद ब्राजील, रूस, स्पेन, ब्रिटेन और इटली हैं।..NEXT

 

 

 

Read More:

कोरोना पीड़ित देशों में ब्राजील दूसरे नंबर पर, जानिए भारत और पाकिस्तान किस नंबर पर

एक कब्र में दफनाए जा रहे कई शव, इस देश के लिए काल बना कोरोना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh