Menu
blogid : 316 postid : 1392708

कुछ घंटो में बढ़े 3 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज, नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला

दुनियाभर में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस ने भारत में भी लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। पिछले 24 घंटों में 3 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव के नए मामले सामने आ चुके हैं। महामारी से मरने वालों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे से लोग चिंतित हैं।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan13 May, 2020

 

 

 

 

24 घंटों का हाल
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर जारी आंकड़े बताते हैं कि हर दिन कोरोना के नए मामले बढ़ी तादाद में सामने आ रहे हैं। एनएनआई ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया है कि पिछले 24 घंटों में देश के 3525 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। इन सभी लोगों का उपचार शुरू कर दिया गया है।

 

 

 

मरने वालों की संख्या बढ़ी
रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में मरने वालों की संख्या में पिछले दिनों की अपेक्षा बढ़ोत्तरी देखी गई है। पिछले 24 घंटे के आंकड़े बताते हैं कि देश में 122 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र और गुजरात के लोग हैं। अब तक कुल 2415 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गवां चुके हैं।

 

 

 

70 हजार के पार मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में वर्तमान पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 74281 हो गई है। इनमें से 47480 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार ने सुरक्षा उपकरणों के उत्पादन और टेस्ट की संख्या में इजाफा किया है।

 

 

 

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य
देश के सबसे प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। यहां कुल 24427 कोरोना मरीज हैं। इनमें से 921 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद गुजरात, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का नंबर है। इन राज्यों में भी बड़े पैमाने पर मरीजों की संख्या बढ़ रही है।..NEXT

 

 

 

Read More:

कोरोना पेशेंट की मदद कर रही 9 साल की बच्ची को दुनिया भर से मिल रही शाबासी, जानिए कौन है वो

कभी न बंद होने वाला 250 साल पुराना कैफे बंद, विश्वयुुद्ध और गृहयुद्ध झेला पर कोरोना के आगे पस्त

लॉकडाउन में ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन नियमों को पढ़ें फिर सफर करें

अमेरिका ने बना ली कोरोना की दवा, जापान ने दी इस्तेमाल की मंजूरी

कोरोना से तबाह हो रहा ये देश, दो दिन में बढ़ गए 20 हजार मरीज

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh