Menu
blogid : 316 postid : 1393874

नए कोरोना मरीजों ने ध्वस्त किए सारे रिकॉर्ड, 30 हजार केस मिले, 24 घंटे में सर्वाधिक मरीजों का रिकॉर्ड इस देश के पास

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan16 Jul, 2020

 

दुनियाभर के लिए बड़ी मुसीबत बना कोरोना अब भारत के लिए गंभीर स्थिति पैदा करता जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना मरीजों ने अब तक​ के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। एक दिन में कोरोना मरीजों की संख्या पहली बार 30 हजार के पार पहुंची है। हालांकि, दुनिया के दो देश ऐसे हैं जहां एक दिन में भारत से भी ज्यादा कोरोना केस मिल रहे हैं।

 

 

 

 

रिकॉर्ड 32 हजार नए संक्रमित मिले
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सर्वाधिक केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक दिन में 32,695 नए मामलों की पुष्टि की है। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना केस अब से पहले कभी नहीं मिले हैं।

 

 

 

24 घंटे में मरने वालों की संख्या भी बढ़ी
रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना मरीजों के साथ ही पिछले 24 घंटे मरने वालों की संख्या ने भी रिकॉर्ड बनाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 606 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। देशें कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 24,915 के पार चली गई है।

 

 

 

 

10 लाख मरीजों के के करीब पहुंच रहा आंकड़ा
पिछले 24 घंटों के ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में अब तक कुल 9,68,876 पॉजिटिव मामले हैं। इनमें से 6,12,815 कोरोना संक्रमितों को पूरी तरह ठीक करने में कामयाबी हासिल हुई है और उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज कर घर भेजा जा चुका है। जबकि, अभी भी 3,31,146 ऐसे कोरोना मरीज हैं जिनका उपचार चल रहा है।

 

 

 

 

अमेरिका में मिले हैं एक दिन में 67 हजार केस
एक दिन में सर्वाधिक कोरोना मरीजों की पुष्टि करने वाले देशों की सूची में भारत समेत अमेरिका और ब्राजील का नाम भी शामिल है। 24 घंटे में सर्वाधिक नए केस के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है। न्यूयार्क टॉइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को अमेरिका में सबसे ज्यादा 67,300 नए केस मिले थे। यह अब तक का सर्वाधिक उच्चतम संख्या है।

 

 

 

 

ब्राजील में मिल चुके हैं 46 हजार नए केस
ब्राजील में मिल चुके हैं 46 हजार नए केस
24 घंटे में सर्वाधिक नए कोरोना मरीजों की पुष्टि के मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है। यहां पर एक दिन में रिकॉर्ड 46 हजार नए केस पाए गए हैं। शिन्हुआ की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे यहां 39,924 नए कोरोना मामलों की पुष्टि की गई है। सर्वाधिक केस के मामले में भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है।..NEXT

 

 

 

Read More :

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

यहां अस्पतालों से दूर भाग रहे कोरोना पेशेंट, खाली पड़े हैं कोरोना हॉस्पिटल्स के हजारों बेड

कोरोना को लिटिल फ्लू बताने वाले बोलसोनारो संक्रमित, इस देश में बेकाबू होता जा रहा कोरोना

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh