Menu
blogid : 316 postid : 1392464

कोरोना ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें हुुईं और मरीज भी बढ़े

दुनियार में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस ने भारत में बहुत तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। कोरोना ने देश में पिछले 24 घंटों का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार इस दौरान सबसे तेज संक्रमण बढ़ा है और सबसे ज्यादा मरीजों की मौत हुुई है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan5 May, 2020

 

 

 

 

नहीं रुक रही मरीजों और मौतों की संख्या
तमाम प्रयासों के बावजूद भारत में कोरोना का प्रसार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन मरने वालों और नए मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्तमान हालात को देखते हुए सरकार ने​ पिछले दिनों लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ा दी है। हालांकि, कुछ इलाकों में शर्त के साथ छूट भी दी गई है।

 

 

50 हजार पहुंचने वाला है आंकड़ा
देश में कोरोना के वर्तमान मरीजों की संख्या 50 हजार का आंकड़ा छूने वाली है। आरोग्य सेतु एप के आंकड़े बताते हैं कि इस समय देश में 46433 कोरोना के मरीज हैं। इनमें से 1568 कोरोना पॉजिटिव की जिंदगी बचाने में चिकित्सक कामयाब नहीं हो सके हैं। नतीजतन बड़ी संख्या में मरीजों की मौत हुई है।

 

 

 

 

24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना ने सबसे ज्यादा लोगों को सं​क्रमित किया है और सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। मंत्रालय के अनुसार 24 घंटों में 3900 COVID19 मामले सामने आए और 195 मौतें हुई हैं। दोनों मामलों में ये अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है।

 

 

 

 

पूरी दुनिया में हैं इतने मरीज
पूरी दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या 4 करोड़ पहुुचने वाली है। worldometer के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में 3646225 लाख कोरोना मरीज विश्वभर में हैं। इनमें से 252408 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा कोरोना से पीड़ित देशों में अमेरिका, स्पेन, फ्रांस, इटली, ब्रिटेन और जर्मनी हैं।…NEXT

 

 

 

Read More:

देश के इन 5 राज्यों में एक भी कोरोना मरीज नहीं, जानिए सबसे ज्यादा मरीज कहां

कोरोना से हो रही लगातार मौतों के बीच ये आंकड़े आपको सुकून देंगे

कोरोना की चपेट में आए फुटबॉल विश्व कप के एंबेस्डर, ग्रेट फुटबॉलर के लिए दुनियाभर से हो रहीं दुआएं

पाकिस्तान में कोरोना से मरने वालों का रिकॉर्ड टूटा, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा जिंदगियां तबाह

कोरोना महामारी से तबाह हो रहा दुनिया का सबसे ताकतवर देश, इन 4 देशों में सबसे ज्यादा हुई मौतें

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh