Menu
blogid : 316 postid : 1393117

कोरोना के नए मरीजों का रिकॉर्ड फिर टूटा, 72 घंटे में 25 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan3 Jun, 2020

भारत में कोरोना वायरस हर दिन अपने पैर तेजी से फैलाता जा रहा है और हर दिन पुराना रिकॉर्ड तोड़ रहा है। एक दिन मेें नए मरीज मिलने का रिकॉर्ड फिर टूट गया। कोरोना ने जिन देशों में सबसे तेजी से लोगों को अपना शिकार बनाया है उनमें भारत भी ​शामिल हो गया है।

 

 

 

 

5 दिन से रोजाना 8 हजार नए मरीज
दुनियाभर के लिए मुसीबत बन चुके कोरोना वायरस ने भारत में फैलाव तेज कर दिए है। यहां पिछले करीब 5 दिनों से हर दिन 8 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं। इतनी ज्यादा संख्या में मरीज अब तक सिर्फ अमेरिका, ब्राजील, रूस और इटली जैसे कुछ देशों में ही मिल सके हैं।

 

 

 

24 घंटे में नए मरीजों ने तोड़ा रिकॉर्ड
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8909 मामले सामने आए हैं। यह संख्या अब तक मिले नए मरीजों में सर्वाधिक है। इतनी बड़ी संख्या में नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विशेषाज्ञों की चिंता बढ़ गई है।

 

 

 

 

5 हजार से ज्यादा की जान गई
कोरोना मरीजों की मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 217 कोरोना मरीज अपनी जान गवां चुके हैं। देश में अब तक कुल 5815 हजार लोगों की जान कोरोना महामारी की चपेट में आने जा चुकी है। जबकि कई और कोरोना संक्रमित लोगों की जान पर बन आई है।

 

 

 

72 घंटों में बढ़े 25 हजार नए मरीज
पिछले तीन दिनों के कोरोना आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि हर दिन 8 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। इस तरह सिर्फ 72 घंटों में ही 25472 हजार लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। पिछले 72 घंटों में कोरोना से मरने वालों की संख्या 651 पार कर चुकी है।

 

 

 

मरीजों की कुल संख्या 2 लाख के पार पहुंची
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना मरीजों की वर्तमान संख्या 207615 लाख पार कर चुकी है। इसमें 101497 लाख सक्रिय मरीज हैं जिनका अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि 100303 लाख मरीजों को पूरी तरह ठीक करने में कामयाबी हासिल हुई है।..NEXT

 

 

 

Read More:

भारत में कोरोना मरीजों को ठीक करने के लिए इस दवा को मिली मंजूरी

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

कोरोना पीड़ित देशों में ब्राजील दूसरे नंबर पर, जानिए भारत और पाकिस्तान किस नंबर पर

एक कब्र में दफनाए जा रहे कई शव, इस देश के लिए काल बना कोरोना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh