Menu
blogid : 316 postid : 1393277

कोरोना से ठीक हुए और सक्रिय मरीजों की संख्या में 30 हजार का फासला, 42 सुरक्षाकर्मियों की मौत, ये हैं ताजा आंकड़े

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan16 Jun, 2020

 

भारत में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बावजूद यह महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में एक राज्य के 42 सुरक्षाकर्मियों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। जबकि नए मरीज मिलने का आंकड़ा 10 हजार पार कर गया है।

 

 

 

 

संक्रमित पुलिस​कर्मियों की बड़ी संख्या
कोरोना महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। आम आदमी से लेकर, स्वास्थ्यकर्मी और सुरक्षाकर्मी भी इस महामारी की चपेट में आने से नहीं बच पा रहे हैं। सुरक्षाकर्मियों में सबसे ज्यादा इस महामारी से पीड़ित होने वाले महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही हैं। एएनआई के मुताबिक 24 घंटे में 11 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

 

 

 

महाराष्ट्र पुलिस के जवानों की मौत
महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार 24 घंटे के अंदर महाराष्ट्र पुलिस के दो सिपाहियों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। जबकि अब तक कुल 42 पुलिसकर्मी कोरोना महामारी के कारण दम तोड़ चुके हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस के 3626 सिपाही और अफसर कोरोना की चपेट में हैं। हालांकि, इसमें से 2187 को ठीक कर लिया गया है।

 

 

 

 

 

मरने वालों की संख्या 10 हजार के करीब
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 343091 लाख पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 10667 हजार नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि, 380 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक 9900 हजार लोगों की मौत कोरोना की चपेट में आने से हो चुकी है।

 

 

 

 

ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़ी
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक ठीक हो चुके और सक्रिय मरीजों की संख्या में 30 हजार का फासला हो गया है। कुल 343091 लाख मरीजों में से 180013 लाख को पूरी तरह ठीक कर लिया गया है। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 153178 लाख है। इनका देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।..NEXT

 

 

 

Read More:

अमेरिका से उठी नस्लभेद की चिंगारी इंग्लैंड के बाद ब्राजील पहुंची, सड़कों पर उतरे लोगों ने स्टैच्यू गिराए

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत में कोरोना मरीजों को ठीक करने के लिए इस दवा को मिली मंजूरी

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh