Menu
blogid : 316 postid : 1393789

सप्ताहभर में 20 से 28 हजार पहुंचे दैनिक केस, 24 घंटे में रिकॉर्ड नए कोरोना संक्रमित मिले

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan13 Jul, 2020

 

भारत में कोरोना महामारी ने लोगों को परेशान कर रखा है। हर दिन बढ़ते मामलों से मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे में मिले नए पॉजिटिव केस ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। हालांकि अब तक 5.53 लाख कोरोना संक्रमित पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

 

 

 

 

सप्ताहभर में 20 से 28 हजार पहुंचे दैनिक केस
भारत में पिछले करीब एक सप्ताह से हर दिन 20 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। इन दिनों में यह संख्या 27 हजार तक पहुंची है। पिछले 24 घंटे में तो नए कोरोना मामलों की संख्या 28 हजार पार कर गई है। यह संख्या एक दिन में मिलने वाले मरीजों का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

 

 

 

 

24 घंटे में रिकॉर्ड नए मरीज मिले
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,701 नए मामले सामने आए हैं। इतनी संख्या में एक दिन में मरीज पहले कभी नहीं मिले हैं। देश में अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 8,78,254 के पार पहुंच चुकी है।

 

 

 

 

 

कोरोना से 23 हजार लोगों की मौत
कोरोना मरीजों की संख्या के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 500 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक पूरे देश में मरने वालों की संख्याउ 23,174 के पार पहुंच गई है। मरने वालों की संख्या में दिन प्रतिदन बढ़ोत्तरी से चिकित्सा विशेषज्ञों में चिंता है।

 

 

 

 

 

3 लाख का चल रहा इलाज
रिपोर्ट के अनुसार देश के कुल 8,78,254 कोरोना पॉजिटिव मामलों में 3,01,609 एक्टिव मरीज हैं, जिनका देश के अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि अब तक देश के 5,53,471 कोरोना संक्रमितों को पूरी तरह ठीक करने के बाद उनके घरों में भेजा जा चुका है।..NEXT

 

 

 

 

 

Read More :

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

ये हैं कोरोना प्रभावित टॉप 10 देश, जानिए भारत, पाकिस्तान और चीन किस पायदान पर

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh