Menu
blogid : 316 postid : 1394416

दावा : अगले दो महीने में कई मोर्चों पर हारेगा कोरोना वायरस, 17.5 लाख कोरोना मरीज रिकवर

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan14 Aug, 2020

 

कोरोना वायरस को हराने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि अगले एक दो महीने में कोरोना वायरस को कई मोर्चों में हराने में कामयाबी हासिल होगी। अब तक देशभर के 17 लाख से ज्यादा कोरोना मरीजों को रिकवर करने में सफलता मिली है। हालांकि, पिछले कई ​दिनों से हर दिन 60 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में भी बड़ी संख्या में कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं।

 

 

 

Image courtesy : PTI

 

 

हर दिन घट-बढ़ रहे कोरोना के नए मामले
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 64,553 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह संख्या बीते दिन की तुलना में करीब 2 हजार कम है। पिछले सप्ताह से रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट और उछाल देखा जा रहा है। इस परिवर्तन को चिकित्सा विशेषज्ञ कोरोना टेस्टिंग की संख्या से जोड़कर देख रहे हैं।

 

 

 

Image courtesy : AP

 

 

24 घंटे के अंदर पिछले 10 दिनों का रिकॉर्ड टूटा
ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में हुई मौतों ने 10 दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिपोर्ट के अनुसार रिकॉर्ड 1,007 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले एक दिन में 11 सौ से ज्यादा मौतें करीब 10 से पहले हुई थी। लेकिन अब फिर रोज होने वाली मौतों का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ रहा है। देशभर में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 48,040 हो गई है।

 

 

 

 

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या साढ़े 6 लाख
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के आंकड़े मिलाकर देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 24,61,191 हो गई है। इसमें से 17,51,556 मरीजों को ठीक किया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में 55,573 कोरोना मरीजों को ​ठीक किया गया है। हालांकि, अब भी 6,61,595 ऐसे मरीज हैं जिनका उपचार चल रहा है।

 

 

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा— कोरोना की जंग में जीत रहे हैं
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि हम महामारी को हराने की दिशा में सफलता मिल रही है। जहां अप्रैल में हम 6000 कोरोना टेस्ट रोज करते थे, वहीं अब रोज 8 लाख टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले एक-दो महीने में हम कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को बहुत सारे मोर्चों पर जीत चुके होंगे। ICMR के अनुसार देश में अब तक 2,76,94,416 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है।..NEXT

 

 

 

Read More :

6 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के अंतिम चरण में पहुंची, पहली वैक्सीन आने में बचा अब थोड़ा समय

कोरोना वैक्सीन बनने से पहले ही डोज खरीदने की होड़, इस देश ने 6 करोड़ खुराक का सौदा किया

8 दिन में रिकॉर्ड 3 फीसदी बढ़ा कोरोना रिकवरी रेट, मृत्युदर घटकर नीचे आई

कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज

देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh