Menu
blogid : 316 postid : 1393351

कोरोना मरीजों की सर्वाधिक संख्या पार हुई, जानिए 24 घंटे में आए ताजा आंकड़ों का हाल

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan19 Jun, 2020

देश में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। तमाम कोशिशों के बावजूद नए पॉजिटिव केस लगातार हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में मिले नए संक्रमित केस ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक रिकॉर्ड 13 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

 

 

 

 

 

मरीजों और मरने वालों की संख्या ने चिंता बढ़ाई
कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सैंपल टेस्टिंग बढ़ाने के ​साथ ही कई तरह के उपायों का इस्तेमाल किया है। कोशिशों के बावजूद हर दिन बढ़ते नए मरीजों और मौतों से स्वास्थ्य विशेषज्ञों में चिंता है। भारत ही नहीं पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है।

 

 

 

 

24 घंटे में रिकॉर्ड 13 हजार नए मरीज मिले
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने पिछले 24 घंटों में मिले नए मरीजों की संख्या बताते हैं कहा है कि एक दिन में अब तक के सर्वाधिक नए मरीजों की पुष्टि की गई है। देश में पिछले 24घंटों में रिकॉर्ड 13,586 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार एक दिन में अब तक इतनी संख्या में कभी भी मरीज नहीं मिल हैं।

 

 

 

 

 

12 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना की वजह से मरने वाले संक्रमित लोगों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में 336 कोरोना संक्रमित लोगों ने दम तोड़ दिया है। ताजा आंकड़े मिलाकर अब तक देश में 12573 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गवां चुके हैं।

 

 

 

 

 

दो लाख से ज्यादा लोग कोरोना मुक्त हुए
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के आंकड़े मिलाकर देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 380532 लाख पहुंच गई है। इसमें से 163248 सक्रिय मरीज हैं जिनका अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि, चिकित्सकों ने 204711 लाख संक्रमित मरीजों ठीक करने में सफलता हासिल की है।..NEXT

 

 

 

 

Read More:

अफ्रीका महाद्वीप के 1.2 अरब लोगों पर कोरोना का खतरा, सभी 56 देशों में पहुंची महामारी!

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत में कोरोना मरीजों को ठीक करने के लिए इस दवा को मिली मंजूरी

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh