Menu
blogid : 316 postid : 1393424

24 घंटे में रिकॉर्ड नए कोरोना मरीज मिले, सैंपल टेस्टिंग में भी रिकॉर्ड बना

 

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal24 Jun, 2020

 

पूरी दुनिया के लिए मुसीबत बन चुके कोरोना वायरस से निपटने के लिए दुनियाभर के मुल्क तमाम कोशिशें कर रहे हैं। भारत ने भी कोरोना को थामने के लिए प्रयास और तेज कर दिए हैं। इस दिशा में पिछले 24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं, 24 घंटे में रिकॉर्ड स्तर पर नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है।

 

 

 

ICMR ने रिकॉर्ड बनाया
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के मुताबिक ICMR ने एक दिन में अब तक के सर्वाधिक सैंपल टेस्ट किए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में ICMR ने 2,15,195 कोरोना संदिग्धों के टेस्ट किए हैं। इससे पहले तक एक दिन में इतने टेस्ट कभी नहीं किए गए हैं। ICMR एक दिन में 3 लाख टेस्ट करने के अपने लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच गया है।

 

 

 

 

24 घंटे में सर्वाधिक नए संक्रमित मिले
कोरोना मरीजों के ताजा आंकड़ों को जारी करते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक 15,968 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में इतनी संख्या में नए कोरोना संक्रमित कभी नहीं मिले हैं। विश्वभर में एक दिन में सर्वाधिक 16 हजार मरीज सिर्फ ब्राजील में सामने आ चुके हैं।

 

 

 

मरने वालों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या
रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन में कोरोना से मरने वालों की दूसरी सर्वाधिक संख्या भी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों की रिपोर्ट के मुताबिक 465 लोगों की जान जा चुकी है। एक दिन में सर्वाधिक मौतों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले एक दिन में रिकॉर्ड 2 हजार लोग मर चुके हैं। देश में मरने वालों की संख्या अब 14,476 हो गई है।

 

 

 

 

ढाई लाख लोग ठीक, दो लाख का चल रहा इलाज
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,56,183 लाख हो गई है। इसमें से 2,58,685 लाख कोरोना संक्रमित मरीजों को पूरी तरह ठीक कर उनके घर भेजा जा चुका है। जबकि 1,83,022 लाख ऐसे मरीज हैं जिनका देश के अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।..NEXT

 

 

 

 

Read More:

ये हैं कोरोना प्रभावित टॉप 10 देश, जानिए भारत, पाकिस्तान और चीन किस पायदान पर

अफ्रीका महाद्वीप के 1.2 अरब लोगों पर कोरोना का खतरा, सभी 56 देशों में पहुंची महामारी!

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh