Menu
blogid : 316 postid : 1393664

24 घंटे में नए कोरोना मरीजों का फिर रिकॉर्ड टूटा, महाराष्ट्र में पॉजिटिव केस 2 लाख के पार पहुंचे

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan5 Jul, 2020

 

देश में कोरोना महामारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। चार दिन पहले मरीजों की कम संख्या मिलने से उम्मीद थी कि कोरोना कम हो रहा है लेकिन लेकिन पिछले 24 घंटे के आंकड़ों ने फिर से चिकित्साविदों को चिंता में डाल दिया है। उधर, महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। चिकित्सकों ने अब तक 4 लाख से ज्यादा कोरोना मरीजों को पूरी तरह ठीक कर लिया है।

 

 

 

 

दो दिन में मिले 45 हजार नए केस
आंकड़ों के ​मुताबिक सोमवार से गुरुवार तक कोरोना मरीजों की संख्या में कमी देखी गई थी। जानकार उम्मीद जता रहे थे कि अब कोरोना का प्रसार थमता दिख रहा है। लेकिन, पिछले 2 दिनों नए संक्रमित मरीजों की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब दो दिन में 45 हजार के करीब नए संक्रमित केस सामने आ चुके हैं।

 

 

 

24 घंटे में कोरोना संक्रमितों की सबसे लंबी छलांग
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में 24,850 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। अब तक एक दिन में मिलने वाले मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले तक इतनी बड़ी तादाद में संक्रमित कभी नहीं मिले हैं। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 6,73,165 तक पहुंच गई है।

 

 

 

 

 

10 दिन में सर्वाधिक मौतें 24 घंटे में हुईं
रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से मरने वालों की संख्या ने भी पिछले 10 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 613 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 19,268 के पार पहुंच गई है। सबसे ज्यादा मौतों के मामले देश का महाराष्ट्र राज्य है।

 

 

 

All Pics : Xinhua News Twitter

 

 

4 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में कोरोना संक्रमित एक्टिव मामलों की संख्या 2,44,814 के पार पहुंच गई है। जबकि, ठीक होने वालों की तादाद में इजाफा होते हुए यह संख्या 4,09,083 तक पहुंच गई है।

 

 

 

 

 

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड संक्रमित मरीज
भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 200064 के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 7074 नए मामले सामने आए हैं। ज​बकि, 295 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक दिन में ठीक होने वालों की संख्या 3395 है। महाराष्ट्र में अब तक कुल 108082 लोग पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं।..NEXT

 

 

 

 

 

Read More :

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

ये हैं कोरोना प्रभावित टॉप 10 देश, जानिए भारत, पाकिस्तान और चीन किस पायदान पर

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh