Menu
blogid : 316 postid : 1393204

ठीक होने वाले और सक्रिय कोरोना मरीजों में मात्र 10 हजार का फासला, ये हैं ताजा आंकड़े

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan8 Jun, 2020

देश में हर दिन कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद नए केस मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा आंकड़ों के तहत ठीक हुए कोरोना मरीज और सक्रिय मरीजों की संख्या लगभग बराबर है। सप्ताह के पहले दिन अब तक के सर्वाधिक मरीज मिलने का एक दिन रिकॉर्ड फिर से टूट गया है।

 

 

 

 

 

हर दिन टूट रहे रिकॉर्ड
पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी कोरोना महामारी से जूझ रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में नए मरीज मिलने से परेशानी बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक दिन में सर्वाधिक मरीज मिलने का रिकॉर्ड फिर टूट गया है। मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी से चिंता बढ़ गई है।

 

 

 

एक दिन में सर्वाधिक मरीज मिले
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 9983 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। एक दिन में इससे ज्यादा कोरोना मरीज किसी भी दिन नहीं मिले हैं। पिछले सप्ताह के आंकड़ों के मुताबिक नए मरीज मिलने का ग्राफ हर दिन बढ़ता जा रहा है।

 

 

 

 

हर दिन 200 से ज्यादा मरीजों की मौत
कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश के 206 लोगों ने कोरोना महामारी के चलते अपनी जान गवां दी है। पिछले 15 दिन से हर रोज मरने वालों की संख्या 200 से ज्यादा दर्ज की रही है। देश में कुल मरने वालोें की संख्या 7135 हजार पार कर गई है।

 

 

 

ठीक होने वाले और मरीजों का 50—50 रेशियो
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक ठीक हुए कोरोना मरीजों और सक्रिय मरीजों की संख्या लगभग बराबर है। इन दोनों की संख्या में मामूली 10 हजार मरीजों का अंतर है। इस तरह देखा जाए तो मरीजों को ठीक करने और सक्रिय मामलों यह 50—50 का रेशियो है।

 

 

 

 

मरीजों की संख्या 2.56 लाख के पार
रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में देश में 256611 लाख कोरोना मरीजों की संख्या पहुुंच गई। इसमें से 124095 लाख मरीजों को पूरी तरह ठीक करने में कामयाबी हासिल हुई है। इन सब मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज कर उनके घरों में भेज दिया गया है। जबिक अस्पतालों में उपचार करा रहे कोरोना मरीजों की संख्या 125381 लाख है।..NEXT

 

 

 

Read More:

भारत में कोरोना मरीजों को ठीक करने के लिए इस दवा को मिली मंजूरी

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh