देश में हर दिन कोरोना मरीजों की संख्या और मरने वालों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है। तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना महामारी को रोकने में कामयाबी हासिल नहीं हो पा रही है। अभी तक नए मरीजों का रिकॉर्ड टूट रहा था अब मरने वालों का रिकॉर्ड भी टूट रहा है। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक मौतें हुई हैं।
अब तक के सर्वाधिक आंकड़े
पूरी दुनिया के साथ ही भारत भी कोरोना महामारी से जंग कर रहा है। हर तरह के प्रयास के बावजूद कोरोना को पैर पसारने से रोकने में सफलता हासिल नहीं हो पा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक दिन में अब तक के सर्वाधिक आंकड़े 9 जून को दर्ज किए गए हैं।
24 घंटे में फिर रिकॉर्ड टूटा
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में जितने मरीज बढ़े हैं और जितनी मौतें हुई हैं ये अब तक की सर्वाधिक संख्या है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में 9987 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों की मौत
अभी तक देश में मरने वालों की संख्या में ज्यादा बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई थी। लेकिन पिछले में हुई मौतों ने अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 331 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में मरने वालों की यह सर्वाधिक संख्या है।
7 हजार से ज्यादा अब तक मर चुके
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के आंकड़ों को मिलाकर देश में कोरोना मरीजों की वर्तमान संख्या बढ़कर 266598 लाख पहुंच गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 7466 का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब तक 129215 लाख मरीजों को ठीक किया जा चुका है जबकि, 129917 मरीजों का इलाज अब भी चल रहा है।
भारत स्पेन, इटली से आगे निकला
दुनिया के सबसे कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत ने दुर्भाग्य से पिछले कुछ दिनों में लंबी छलांग मारी है। 266598 लाख मरीजों के साथ भारत इस लिस्ट में पाचवें स्थान पर है। सर्वाधिक 1956499 लाख मरीजों के साथ अमेरिका पहले और 691758 लाख मरीजों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है। तीसरे नंबर पर 476043 लाख मरीजों के साथ रूस है और चौथे स्थान पर 288834 लाख मरीजों के साथ ब्रिटेन है।..NEXT
Read More:
कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक
भारत में कोरोना मरीजों को ठीक करने के लिए इस दवा को मिली मंजूरी
भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना
दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज
Read Comments