Menu
blogid : 316 postid : 1393267

कोरोना ने ध्वस्त किए अब तक के सारे रिकॉर्ड, मरीजों और मरने वालों की संख्या हुई इतनी

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan11 Jun, 2020

दुनियाभर के लिए मुसीबत बना कोरोना वायरस भारत के लिए भी घातक साबित हो रहा है। हर दिन बढ़ते नए मरीजों और मौतों के आंकड़ों से स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिंता में पड़ गए हैं। पिछले 24 में मिले मरीजों और मरने वालों की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

 

 

 

 

एक दिन में नए मरीजों की संख्या 10 हजार के नजदीक
तमाम प्रयासों और एहतियात के बावजूद भारत में कोरोना के मामले घटने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर दिन नए मरीजों की संख्या नया रिकॉर्ड बना देती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार एक दिन में मिलने वाले नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 हजार के करीब पहुंच गई है।

 

 

 

 

अब तक के सर्वाधिक केस सामने आए
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 9996 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। एक दिन में मिलने वाले मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। इससे अधिक संख्या में पहले कभी इतने मरीजों की एक साथ पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि पिछले 5 दिनों से हर दिन 9 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

 

 

 

 

एक दिन में सर्वाधिक मरीजों की मौत
रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन में मरने वालों की संख्या ने भी रिकॉर्ड बना दिया है। पिछले 24 घंटे रिकॉर्ड 357 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। मरने वालों की यह अब तक सर्वाधिक संख्या है। देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 8102 पहुंच गई है।

 

 

 

 

मरीजों की संख्या 3 लाख में 14 हजार कम
देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 286579 लाख हो गई है। इसमें से 137448 लाख सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि, 141029 लाख कोरोना संक्रमित मरीजों को डॉक्टरों ने उपचार के बाद ठीक करने में कामयाबी हासिल की है।

 

 

 

 

 

महाराष्ट्र के सबसे बुरे हाल
भारत में सबसे ज्यादा कोरोना महामारी से प्रभावित राज्यों में सबसे पहले नंबर महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में इतने कोरोना मरीज मिले हैं कि चीन के कुल मरीजों की संख्या भी पार कर गए हैं। महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या 90787 है, जबकि 3289 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इसके बाद तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य हैं।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh