Menu
blogid : 316 postid : 1393143

एक लाख कोरोना मरीज ठीक पर हर दिन रिकॉर्ड स्तर से बढ़ रहे और मर रहे मरीज, ये हैं ताजा आंकड़े

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan4 Jun, 2020

 

कोरोना वायरस ने भारत में और भी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इस सप्ताह में हर दिन 8 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 4 जून का नए मरीज मिलने का सिलसिला 9 हजार के पार जा पहुंचा है। उधर, चिकित्सकों ने एक लाख से ज्यादा मरीजों को पूरी तरह ठीक करने में कामयाबी हासिल की है।

 

 

 

 

 

हर दिन नए मरीजों का ​टूट रहा रिकॉर्ड
कोरोना महामारी से ग्रसित लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ने से स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंताएं बढ़ रही हैं। पिछले पांच दिनों से रोजाना करीब 8 हजार नए पॉजिटिव केस सामने आ रहे थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब यह संख्या 9 हजार के पार पहुंच गई है।

 

 

इससे पहले कभी नहीं मिले इतने मरीज
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 9304 हजार नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की गई है। यह संख्या अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले तक एक दिन में 9 हजार मरीज कभी नहीं मिले हैं। अचानक कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होने से चिंता बढ़ती जा रही है।

 

 

 

 

मरने वालों का भी रिकॉर्ड टूटा
रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे 260 मौतें हो चुकी हैं। यह एक दिन में मरने वालों की सर्वाधिक संख्या है। देश में अब तक कुल 6075 हजार लोग कोरोना महामारी से ग्रस्त होकर अपनी जान गवां चुके हैं।

 

 

 

 

एक लाख मरीज पूरी तरह ठीक हुए
देश में कोरोना के कुल मरीज 216919 लाख हैं। इनमें से 104107 कोरोना मरीजों को चिकित्सकों ने ठीक करने में कामयाबी हासिल कर ली है और इन मरीजों को डिस्चार्ज कर उनके घर भेजा जा चुका है। जबकि, देश में अभी 106737 लाख सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।..NEXT

 

 

 

Read More:

भारत में कोरोना मरीजों को ठीक करने के लिए इस दवा को मिली मंजूरी

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

कोरोना पीड़ित देशों में ब्राजील दूसरे नंबर पर, जानिए भारत और पाकिस्तान किस नंबर पर

एक कब्र में दफनाए जा रहे कई शव, इस देश के लिए काल बना कोरोना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh