Menu
blogid : 316 postid : 1394024

फिर कोरोना के नए मामलों ने रिकॉर्ड तोड़ा, रिकवर हुए मरीजों ने भी सर्वाधिक आंकड़ा छुआ

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan23 Jul, 2020

 

देश में कोरोना मरीजों के रिकवर होने की तादाद हर दिन बढ़ रही है। लेकिन, हर दिन नए कोरोना पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा भी रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 45 हजार से ज्यादा नए कोरोना मामले सामने आए हैं। जबकि, ठीक होने वालों ने भी नया रिकॉर्ड बना दिया है।

 

 

 

Pic Credit: AP

 

 

पहले बढ़े फिर घटे और अब फिर बढ़े नए केस
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 45,720 मामले सामने आए हैं। एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमितों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। पिछले दिनों यह आंकड़ा 40 हजार पहुंचा था, जबकि दो दिनों से 3 हजार संक्रमितों की संख्या में कमी आई थी। अब फिर यह संख्या 45 के पार हो गई है।

 

 

 

एक दिन में सर्वाधिक मरीजों ने दम तोड़ा
कोरोना के नए मामलों के साथ ही संक्रमितों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में अब तक की सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 1,129 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। देशभर में अब तक कुल 29,861 लोग कोरोना की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

 

 

Pic Credit: AP

 

 

24 घंटे में रिकॉर्ड मरीज रिकवर हुए
आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों को ठीक करने में कामयाबी हासिल हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 29557 कोरोना संक्रमितों को ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। एक दिन में ठीक होने वाले संक्रमितों की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। देश में अब तक 7,82,606 कोरोना संक्रमितों को रिकवर किया जा चुका है।

 

 

 

 

महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक नए केस मिले
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में अब पॉजिटिव मामलों की संख्या 12,38,635 पहुंच गई है। इसमें से 4,26,167 कोरोना संक्रकित ऐसे हैं जिनका उपचार चल रहा है। सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना मामलों ने अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।​ रिपोर्ट के अनुसार 10576 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 337607 पहुुच गई है।..NEXT

 

 

 

 

Read More :

कहीं फेस मास्‍क ही न दे दे कोरोना वायरस, खरीदने और उसके इस्‍तेमाल से पहले जान लें ये बातें

देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति

भारत में 5 कंपनियां बना रहीं कोरोना वैक्सीन, एम्स के निदेशक ने बताया वैक्सीन आने का समय

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

यहां अस्पतालों से दूर भाग रहे कोरोना पेशेंट, खाली पड़े हैं कोरोना हॉस्पिटल्स के हजारों बेड

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh