Menu
blogid : 316 postid : 1393748

कोरोना संक्रमण के 2 हजार मामले घटे, 4.56 लाख कोरोना पेशेंट ठीक हुए, ये हैं कोरोना के ताजा आंकड़े

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan8 Jul, 2020

 

 

भारत में कोरोना वायरस को थामने के प्रयास जारी हैं। अब तक देश के 4.56 लाख कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक करने में कामयाबी हासिल हुई है। पिछले 24 घंटे में 16883 कोरोना संक्रमितों को ठीक किया गया है। इस बीच एक दिन 22,752 नए कोरोना संक्रमितों की भी पुष्टि की गई है।

 

 

 

 

 

22 हजार नए पॉजिटिव मरीज मिले
देश में बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या को लेकर चिकित्सा विशेषज्ञ चिंता में हैं। लेकिन, पिछले 24 घंटे में करीब दो हजार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी देखी गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 22,752 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

 

 

 

कई दिन मिले 24 हजार से ज्यादा केस
पिछले कई दिनों से हर दिन 24 हजार से ज्यादा केस सामने आते रहे हैं। लेकिन, ताजा मामलों के अनुसार दैनिक आंकड़ों में करीब दो हजार की कमी देखी गई है। लगतार बढ़ते संक्रमण के मामलों के बीच आंकड़ा घटना थोड़ी राहत जरूर देने वाला हो सकता है।

 

 

 

 

 

24 घंटे में ठीक हुए 16 हजार मरीज
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 16883 कोरोना मरीजों को ठीक करने में कामयाबी हासिल हुई है। जबकि, अब तक पूरे देश में 4,56,831 लोगों को पूरी तरह ठीक किया जा चुका है। इन सभी मरीजों का देश के अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा था जहां से इन्हें डिस्चार्ज कर घेर भेजा जा चुका है।

 

 

 

देश में 7.42 लाख पहुंचे पॉजिटिव केस
आंकड़ों के मुताबिक देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,42,417 के पार पहुंच गई है। 2,64,944 ऐसे सक्रिय मामले हैं जिनका उपचार अभी चल रहा है। मरीजों को ठीक करने के लिए चिकित्सक प्लाज्मा थैरेपी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके अच्छे परिणाम आने की बात कही जा रही है।

 

 

 

 

20 हजार लोगों की हो चुकी मौत
कोरोना महामारी से देश में मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 482 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक देश में कुल 20,642 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।..NEXT

 

 

 

 

 

Read More :

विकास दुबे का तगड़ा था ‘नेटवर्क’ पुलिस के पहुंचने से पहले ही पता चल गया था

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

ये हैं कोरोना प्रभावित टॉप 10 देश, जानिए भारत, पाकिस्तान और चीन किस पायदान पर

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh