Menu
blogid : 316 postid : 1393029

भारत में नहीं थम रहे कोरोना मामले और मौतें, हर दिन मिल रहे 6 हजार से ज्यादा नए केस

पूरी दुनिया के लिए तबाही सबब बना कोरोना वायरस भारत में भी लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। लगातार बढ़ रहे मरीजों और मौतों से विशेषाज्ञों ने चिंता जताई है। पिछले 24 घंटे में 6 ​हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ चुके हैं। यह सिलसिला लगातार कई दिनों से चल रहा है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan28 May, 2020

 

 

 

 

तीसरे दिन भी 6 हजार से ज्यादा केस
कोरोना वायरस का तोड़ निकालने के लिए भारतीय चिकित्सा विशेषज्ञ वैक्सीन और उपचार खोजने में जुटे हुए हैं। सुरक्षा के तमाम उपायों के बाद भी कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार तीसरे दिन 6 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

 

 

 

24 घंटों में बढ़े नए मरीज
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 6566 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 158333 लाख हो गई है। जबकि, कल 6387 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे।

 

 

all pics : Xinhua News

 

 

364 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा
कोरोना महामारी से देश में मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 48 घंटों में 364 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि पिछले 24 घंटे में 194 कोरोना मरीज अपनी जान खो चुके हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 4531 लोग कोरोना के चलते दम तोड़ चुुके हैं।

 

 

 

 

60 हजार से ज्यादा ठीक होकर घर पहुंचे
देश में अब कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 158333 लाख है। इसमें से 86110 हजार कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार अलग अलग शहरों के अस्पतालों में चल रहा है। जबकि, चिकित्सकों की मेहनत से 67692 हजार मरीजों को पूरी तरह ठीक कर घर भेजा जा चुका है।..NEXT

 

 

 

Read More:

कोरोना पीड़ित देशों में ब्राजील दूसरे नंबर पर, जानिए भारत और पाकिस्तान किस नंबर पर

एक कब्र में दफनाए जा रहे कई शव, इस देश के लिए काल बना कोरोना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh