Menu
blogid : 316 postid : 1393075

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या दो लाख के करीब पहुंची, 5 हजार से ज्यादा की मौत

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan1 Jun, 2020

 

पिछले कुछ दिनों में भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में आई जबरदस्त बढ़ोत्तरी से स्थितियां खराब होती जा रही हैं। मरीज बढ़ने के अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 8 हजार से ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

 

 

 

 

हर दिन बढ़ते मामले
भारत में कोरोना महामारी का प्रसार तेजी से बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों के आंकड़ों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को चिंता में डाल दिया है। एएनआई ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से लिखा है कि एक दिन में सर्वाधिक मामले मिलने का रिकॉर्ड भी टूट चुका है।

 

 

 

 

टूट रहा हर दिन 24 घटों का रिकॉर्ड
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने पिछले 24 घंटे में मिले नए मरीजों का आंकड़ा और कुल संख्या भी जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 8392 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यह संख्या हर दिन की तरह ही बढ़ गई है। बीते दिन इससे भी ज्यादा नए मामले मिले थे।

 

 

 

 

एक दिन में सर्वाधिक मौतें
रिपोर्ट में मरने वालों की संख्या चिंता में डालती है। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक मौतें हुई हैं। यह संख्या 230 पार कर गई है। इससे पहले तक एक दिन में इतेन मरीजों की मौत नहीं हुई थी। भारत में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 5394 का आंकड़ा भी पार कर गई है।

 

 

 

 

टोटल 1.90 लाख संक्रमित मरीज
ताजा आंकड़ों के साथ भारत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 190535 लाख पहुंच गई है। चिकित्सकों ने 91819 हजार कोरोना मरीजों को पूरी तरह ठीक करने में कामयाबी हासिल की है। इन मरीजों को सकुशल घर भेज दिया गया है। वहीं, 93322 हजार कोरोना मरीजों का अभी भी अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।..NEXT

 

 

 

Read More:

कोरोना पीड़ित देशों में ब्राजील दूसरे नंबर पर, जानिए भारत और पाकिस्तान किस नंबर पर

एक कब्र में दफनाए जा रहे कई शव, इस देश के लिए काल बना कोरोना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh