Menu
blogid : 316 postid : 1392988

75 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले, मरीज घटे पर मरने वालों की संख्या बढ़ी

देश में कोरोना वायरस तबाही का सबब बना हुुआ है। हर दिन बढ़ते मामलों के बीच अब सुरक्षाकर्मी भी इसकी चपेट में आने से नहीं बच पा रहे है। एक दिन 75 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि पूरे देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या डेढ़ लाख पार कर गई है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan27 May, 2020

 

 

 

 

कल से घटे करीब 200 मरीज
एएनआई ने स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि पिछले 24 घंटे में 6387 नए कोरोना मामले सामने आ चुके हैं। कल की अपेक्षा तकरीबन 200 मामले कम हुए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं और एहतियात बरतने के बावजूद कोरोना महामारी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

 

 

 

 

4 हजार से ज्यादा की मौत
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे के अंदर देश के 170 मौतें हुई हैं। कल हुई मौतों की संख्या में आज करीब 20 का इजाफा हुआ है। मरने वालों के आंकड़े में बढ़ोत्तरी से लोगों में चिंता बढ़ गई है। देश में अब तक कुल 4337 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

 

75 जवान कोरोना की चपेट में
कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के काम में जुटे सुरक्षाकर्मी भी अब इसकी चपेट में आने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में 75 पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। महाराष्ट्र पुलिस के इन सभी पुलिसकर्मियों के साथ ही अब कोरोना संक्रमित पुलिस कर्मियों की कुल संख्या बढ़कर 1964 हो गई है।

 

 

 

 

20 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार सुरक्षाकर्मियों के पॉजिटिव कोरोना टेस्ट की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। अब तक महाराष्ट्र के 20 पुलिसकर्मी कोरोना से अपनी जान गवां चुके हैं। इस बीच 849 पुलिसकर्मियों को ठीक करने में कामयाबी भी हासिल हुुई है। बता दें कि कल लु​धियाना रेलवे स्टेशन पर तैनात 7 आरपीएफ कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

 

 

 

 

डेढ़ लाख के कोरोना मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के आंकड़ों को मिलाकर देश में कोरोना मरीजों की वर्तमान संख्या 151767 हो गई है। इनमें से 64425 मरीजों को पूरी तरह ठीक करने में कामयाबी हासिल हुई है। अब तक कुुल 4167 लोग कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं।..NEXT

 

 

 

Read More:

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग

लॉकडाउन में ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन नियमों को पढ़ें फिर सफर करें

अमेरिका ने बना ली कोरोना की दवा, जापान ने दी इस्तेमाल की मंजूरी

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh